फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रों ने बनाया अनोखा इवेंट मैनेजमेंट एप

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद डीवाईसी निदेशक विवेक चावला के साथ छात्र-छात्राओं की
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब छोटे-बड़े आयोजनों को सफल बनाने के लिए इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। न ही भारी-भरकम खर्च कर मीलों की दूरी तय करके निमंत्रण देने की जरूरत है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रों ने एक ऐसा इवेंट मैनेजमेंट एप विकसित किया है, जो एक क्लिक पर पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने से लेकर उसे सफलतापूर्वक संचालित करने में आयोजकों का सहयोगी बनेगी।
विज्ञापन

एप का पहला ट्रायल विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) के प्रतिभा खोज कार्यक्रम में सफल रहा। जल्द ही इसका दूसरा ट्रायल विश्वविद्यालय के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन रत्नावली में होगा जिसके बाद इसे गूगल प्ले स्टोर पर आम जनता के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
एप तैयार करने वाले 12 छात्रों की टीम में न तो मैनेजमेंट और न ही कंप्यूटर एप्लीकेशन के विषय के विद्यार्थी हैं। ये छात्र विभिन्न विभागों से हैं और लंबे समय से विश्वविद्यालय के आयोजनों में प्रतिभागी या आयोजन टीम का हिस्सा रहे हैं। आयोजनों में छोटी-मोटी अव्यवस्थाओं को देखकर इन्होंने एक ऐसा एप बनाने का फैसला किया, जो सभी जरूरतों को एक मंच पर पूरा कर सकें। छात्रों ने अपनी एक कंपनी स्मार्ट गेटवे वेरीयस तैयार की और एक व्यापक एप विकसित किया, जो पूरे आयोजन को एक साथ संभाल सकता है।
विज्ञापन

यह एप आयोजन को व्यवस्थित बनाता है। आयोजकों को केवल कार्यक्रम की बुनियादी जानकारी एप में दर्ज करनी होगी जिसके बाद यह निमंत्रण भेजने से लेकर प्रतिभागियों और दर्शकों के पंजीकरण, उनकी उपस्थिति और आयोजन की हर छोटी-बड़ी जरूरत को मोबाइल के माध्यम से संभाली जा सकती है।
रोपड़ के संस्थान से किया कोर्स : सार्थक गर्ग
इस एप को बनाने वाले एमएसी बॉटनी के छात्र सार्थक गर्ग के बताया कि जब उन्होंने यह आइडिया युवा व सांस्कृतिक विभाग के निदेशक प्रोफेसर डॉ. विवेक चावला व विभाग के अन्य प्राध्यापकों के साथ साझा किया तो उन्होंने इसे विकसित करने में मदद की। रोपड़ के संस्थान से संपर्क कर आईटीओ यानी इंटरनेट ऑफ थिक्स का कोर्स किया।
हर किसी के लिए एप क्यूआर कोड करता है तैयार : अंशप्रीत
विधि विभाग की अंशप्रीत कौर की छात्रा ने बताया कि एप कार्यक्रम में निमंत्रण से लेकर प्रवेश व प्रतिभागी व कार्यक्रम की जानकारी व आयोजन में होने वाले हर इवेंट के लिए एक क्विक रिंसपांस कोड (क्यूआर) तैयार करता है, जो सिर्फ इसी एप पर स्कैन किया जा सकता है और उसे स्कैन करते ही सारी जानकारी तुरंत मोबाइल की स्क्रीन पर होगी। जैसे की कई बार एक आयोजन में कई तरह के कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग मंच व जगह बनाई जाती है। उसके लिए कार्यक्रम में आए लोगों को भटकना पड़ता है। अब ऐसा नहीं होगा। कई बार कार्यक्रम में बिन बुलाए मेहमान आ जाते हैं या जो हुडदंगबाजी करते हैं उन्हें भी तुरंत ट्रेस कर लिया जाएगा।
छात्राओं की पहल में विवि पूर्ण सहयोग कर रहा : डॉ. विवेक
विवि के युवा व सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. विवेक चावला का कहना है कि छात्राओं ने जब उन्हें इस एप के बारे में बताया व इसका प्रतिभा खोज कार्यक्रम में ट्रायल करने की अनुमित मांगी थी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में इस एप का ट्रायल सफल रहा। छात्रों की यह पहल नवाचार का शानदार उदाहरण है। यह एप न केवल विवाह, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा बल्कि छोटे-मोटे सामाजिक कार्यक्रमों को भी आसानी से संचालित करने में मदद करेगा।

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद डीवाईसी निदेशक विवेक चावला के साथ छात्र-छात्राओं की

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें