फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परीक्षाओं की डेटशीट जारी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि का द्रोणाचार्य द्वार। - फोटो : mathura
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा द्वारा मई-जून 2025 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की डेटशीट की अधिसूचना जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि बीए (जनरल) और ऑनर्स (सब्सिडी) छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं एक मई से 28 मई तक, बीएससी छठे सेमेस्टर की परीक्षा छह मई से 28 मई तक, बीए (जनरल) और ऑनर्स (सब्सिडी) चौथा सेमेस्टर (नॉन एनईपी 2023-24 तक) परीक्षा दो मई से 27 मई तक, बीएससी चौथे सेमेस्टर (नॉन एनईपी 2023-24 तक) की परीक्षा दो मई से 27 मई तक, बीकॉम (जनरल, ऑनर्स और वोकेशनल) छठे सेमेस्टर की परीक्षा 12 मई से 28 मई तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन

इसी के साथ बीकॉम (जनरल, ऑनर्स और वोकेशनल) चौथे सेमेस्टर (नॉन एनईपी 2023-24 तक) की परीक्षा एक मई से 22 मई तक, बीए ऑनर्स (मुख्य पेपर) छठे सेमेस्टर की परीक्षा 21 मई से 30 मई तक, बीएससी ऑनर्स (मुख्य पेपर) छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 मई से 26 मई तक, बीए (ऑनर्स) चौथे सेमेस्टर (मुख्य पेपर) (नान एनईपी 2023-24 तक) की परीक्षा 20 मई से 27 मई तक, बीएससी होम साइंस, बैचलर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए), बैचलर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए), बैचलर्स ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (बीटीएम), बीएससी फिएडु., हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बीएससी (ऑनर्स) सूचना प्रौद्योगिकी (बीएसआईटी) छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं एक मई से 21 मई तथा बीएससी होम साइंस, बैचलर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए), बैचलर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए), बैचलर्स ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (बीटीएम), बीएससी फिएडु., हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बीएससी. (ऑनर्स) सूचना प्रौद्योगिकी (बीएसआईटी) चौथे सेमेस्टर (नान एनईपी 2023-24 तक) की परीक्षाएं दो मई से 20 मई तक आयोजित की जाएंगी। डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि यह परीक्षाएं सुबह व सायं के सत्र में आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में अधिक जानकारी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।


कुवि ने घोषित किए 10 परीक्षाओं के परिणाम
कुरुक्षेत्र। कुवि परीक्षा शाखा द्वारा 10 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि दिसंबर 2024 में आयोजित एमएससी बायो-कैमिस्ट्री प्रथम सेमेस्टर (एनईपी) फ्रैश, एमए (एआईएच) प्रथम सेमेस्टर (पुनः परीक्षा), एमए (एआईएच) तीसरा सेमेस्टर (पुनः परीक्षा), एमए (समाजशास्त्र) तृतीय सेमेस्टर सीबीसीएस/नॉन-सीबीसीएस, एमपीए नौवां सेमेस्टर, बीफार्मेसी पांचवां सेमेस्टर, बीफार्मेसी सातवां सेमेस्टर तथा बीएचएमसीटी पांचवां सेमेस्टर (फ्रेश/री-अपीयर) के परीक्षाओं परिणाम घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही मई 2024 में आयोजित बीटीएम चौथा सेमेस्टर व एमए पत्रकारिता और जनसंचार (आईयूएमएस) भाग-एक परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें