फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने किए 20 परीक्षाओं के परिणाम घोषित

Sat, 07 Mar 2026 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों की 20 परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि इन परिणामों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, जहां विद्यार्थी अपना परिणाम देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यार्थी को परिणाम से संबंधित कोई समस्या आती है तो वे परीक्षा शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

इन कोर्स के जारी हुए परिणाम
दिसम्बर 2025 में आयोजित बीएससी (फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन व स्पोर्ट्स) पांचवां सेमेस्टर, बीएचएमसीटी, सातवां सेमेस्टर (फ्रेश/री-अपीयर) नॉन- सीबीसीएस, बीटेक आठवां सेमेस्टर (सीएसई), बीएससी (इंटीरियर डिजाइनिंग) पहला सेमेस्टर, बीएससी (इंटीरियर डिजाइनिंग) पांचवां सेमेस्टर, डिप्लोमा इन योगा एंड एप्लाइड फिलॉसफी प्रथम सेमेस्टर, एम टेक (एनर्जी एंड एनवायरनमेंट मैनेजमेंट) प्रथम सेमेस्टर, बीसीए पांचवां सेमेस्टर (री-अपीयर), बीएससी (होम साइंस) तीसरा सेमेस्टर, बीए पांचवां सेमेस्टर (री-अपीयर), बी वोक इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट प्रथम और तृतीय सेमेस्टर, बीए (एमसी) प्रथम सेमेस्टर (री-अपीयर) नॉन-सीबीसीएस तथा सर्टिफिकेट कोर्स इन मॉरल एंड स्पिरिचुअल काउंसलिंग पहला सेमेस्टर शामिल हैं। इसके साथ ही मई 2025 में आयोजित बीटेक चतुर्थ सेमेस्टर (सिविल) आईयूएमएस, बीटेक चतुर्थ सेमेस्टर (सीएसई) आईयूएमएस, बीटेक चतुर्थ सेमेस्टर (केमिकल, बायोटेक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल) बीटेक चतुर्थ सेमेस्टर (कंप्यूटर इंजीनियरिंग/आईटी), बीटेक चतुर्थ सेमेस्टर (ईई, ईईई, ईसीई) आईयूएमएस, बीएससी (ऑनर्स) गणित दूसरा सेमेस्टर तथा बीएएलएलबी (ऑनर्स) छठा सेमेस्टर कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें