फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों ने बढ़ाया देश-विदेश में मान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय महज डिग्रियां ही नहीं बल्कि देश को नेतृत्व देने वाले व्यक्तित्व भी तैयार करता है। विश्वविद्यालय के सैकड़ों पूर्व छात्र आज न्याय पालिका, प्रशासन, शिक्षा, विज्ञान, खेल, कला, मीडिया, उद्योग और राजनीति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं और देश-विदेश में विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर कई पूर्व छात्र आज सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट, जिला न्यायालयों में न्यायाधीश, आईएएस, आईपीएस, डीजीपी, कुलपति, वैज्ञानिक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, खेलों में अर्जुन व पद्म पुरस्कार विजेता, अभिनेता, निर्देशक, संगीतकार, वरिष्ठ नेता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों में कई ऐसे नाम शामिल हैं, जिन्हें पद्म श्री, अर्जुन अवॉर्ड, पद्मा श्री, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। नोबेल पुरस्कार विजेता बिशो पराजुली भी विवि के पूर्व छात्र रहे हैं। यहां के वर्तमान कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा भी यहीं के पूर्व छात्र हैं।
खेल जगत में विवि के छात्र कुश्ती, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, हॉकी, जूडो जैसे खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में कई पूर्व छात्र देश-विदेश की नामी यूनिवर्सिटीज में प्रोफेसर, कुलपति और शोधकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। न्यायिक क्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ अधिवक्ता बनकर न्याय व्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। प्रशासनिक सेवाओं में भी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों ने राज्य व केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं।
विज्ञापन

पूर्व छात्रों से प्रेरणा लेने का दिया संदेश
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का कहना है कि यह सफलता अनुशासित शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कार आधारित शिक्षण प्रणाली का परिणाम है। विश्वविद्यालय को अपने पूर्व छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने युवाओं को पूर्व छात्रों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
विज्ञापन

जस्टिस सूर्य कांत : सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया
जस्टिस राजेश बिंदल : मुख्य न्यायाधीश
जस्टिस अरविंद सिंह : मुख्य न्यायाधीश
जस्टिस ललित बट्टा : मुख्य न्यायाधीश
जस्टिस अनिल खेत्रपाल : मुख्य न्यायाधीश
जस्टिस भारत भूषण प्रसाद : पूर्व न्यायाधीश
जस्टिस शेरेंद्र धवन : पूर्व न्यायाधीश
प्रियंका वर्मा : सिविल जज-कम-ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट
प्रेरणा आर्य : सिविल जज-कम-ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट


पद्म श्री
प्रो. रघुवेंद्र तनवार
प्रो. नजमा अख्तर
प्रो. जय शंकर गोयल
प्रो. अनिल गुप्ता
गीता जुत्शी
कृष्णा पूनिया
मंजू गुप्ता
कलाकार महाबीर गुड्ढू


खेल जगत (अर्जुन अवॉर्डी)
एथलेटिक्स में कृष्णा पूनिया
एथलेटिक्स में यशपाल राणा
एथलेटिक्स में मनजीत दुआ
एथलेटिक्स में गीता जुत्शी
क्रिकेट में कपिल देव (पद्म भूषण)
हॉकी में अशोक कुमार
कुश्ती में राजिंदर सिंह
जूडो में संजय कुमार
बॉक्सिंग में सरोज कुमारी
इक्वेस्ट्रियन में सीता देवी
कुश्ती में वीरेंद्र सिंह
एथलेटिक्स में योगेंद्र सिंह
एथलेटिक्स में मनजीत सिंह
बॉक्सिंग में दीपक कुमार
हॉकी में कनदीप कौर
हॉकी में राजेंद्र सिंह
वॉलीबॉल में डॉ. दलेल सिंह

कुरुक्षेत्र। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें