फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: गांव मंगौली जाटान का सुमित दूहन ऑस्ट्रेलिया में बना जेल ऑफिसर, गांव में जश्न का माहौल

Wed, 09 Aug 2023 10:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/बाबैन (हरियाणा)

सार

परिजनों को बधाई देने वालों का दिन भर तांता लगा रहा। इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
सुमित दूहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के बाबैन क्षेत्र के गांव मंगौली जाटान का सुमित दूहन ऑस्ट्रेलिया में जेल ऑफिसर नियुक्त हुआ है, जिससे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। चाचा कृपाल सिंह ने बताया कि सूमित दुहन ने गांव में स्थित रानी लक्ष्मी बाई स्कूल में पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की। उसके बाद बीटेक की डिग्री रादौर से प्राप्त की। वर्ष 2018 में वह आस्ट्रेलिया चला गया और वहां पर पढ़ाई की।

विज्ञापन


उसकी शुरू से ही चाहत थी कि वह विदेश में जाकर पढ़ाई करे। इसी के चलते ही वह गत वर्ष आस्ट्रेलिया का स्थाई नागरिक भी बन गया। उसके बाद सुमित ने डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस में परीक्षा पास की। उसके बाद मेडिकल, फिजीकल और चार बार इंटरव्यू देने के बाद मैरिट लिस्ट में नाम आया।

उसके बाद उसे आस्ट्रेलिया सरकार द्वारा जेल ऑफिसर नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि सुमित दूहन ने नौकरी ज्वाइन कर ली है और अब एक साल तक ट्रेनिंग चलेगी। उनकी इस कामयाबी से गांव व आसपास का हर नागरिक गौरवान्वित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें