फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्यस्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओं में कुरुक्षेत्र का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता में जिले के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योतिसर के आठ विद्यार्थियों को 56 हजार रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में मिली।
विज्ञापन

छात्र कानूनी साक्षरता के जिला संयोजक शीशपाल जांगड़ा ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में शिक्षा विभाग द्वारा 10 विधाएं आयोजित की जाती है, जिनमें निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, लघु नाटिका, कविता गायन, पेंटिंग, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन और डॉक्यूमेंट्री फिल्म शामिल है। कहा कि पिछले दिनों 27 व 28 दिसंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति विद्यालय रेलवे रोड करनाल में आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में हरियाणा के छह मंडलों पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 10 विधाओं में 180 टीमों ने भाग लिया था। जिला कुरुक्षेत्र से राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मनदीप ने स्लोगन लेखन में राज्य भर में प्रथम और इसी विद्यालय के अजय पांचाल ने पेंटिंग में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
कहा कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने में रावमा विद्यालय अमीन की छात्रा मोमिन ने राज्य में दूसरा स्थान तथा रावमा विद्यालय ज्योतिसर की टीम ने लघु नाटिका में तृतीय स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 11 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को आठ हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को सात हजार रुपये की इनाम राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन

बताया कि रावमा विद्यालय ज्योतिसर की टीम में आठ विद्यार्थी थे। इसलिए विद्यालय ने 56 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्राप्त किए। मौलिक जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट, समग्र शिक्षा विभाग की परियोजना संयोजक संतोष शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी इंदू कौशिक ने सभी विजेता प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन प्रतियोगिताओं के दौरान राजकीय स्कूल धुराला की प्राध्यापिका सुदेश कुमारी, राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल कुरुक्षेत्र के मुख्याध्यापक दिनेश डांगी, राजकीय स्कूल बाखली के प्राध्यापक नरेश कुमार भी विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें