फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: किसानों ने सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक घेरा विधायक का आवास

विज्ञापन
शाहाबाद। विधायक निवास के बाहर रोष जताते किसान। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग के समर्थन में भाकियू (चढूनी) के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने शुगरफेड के चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला के आवास का घेराव किया। दो घंटे के सांकेतिक प्रदर्शन के बाद किसानों ने सरकार का पुतला फूंका वहीं पालिका अध्यक्ष गुलशन क्वात्रा भी किसानों के बीच पहुंचे और उनको अपना समर्थन दिया। इससे पहले किसान सुबह 11 बजे दशहरा ग्राउंड लैंडमार्क चौक पर एकत्रित हुए। यहां से किसान सरकार के पुतले की शवयात्रा निकालते हुए विधायक आवास की ओर रवाना हुए, मगर पुलिस ने उनको 100 मीटर पहले ही बैरिकेड लगाकर रोक लिया। किसान नेताओं के शांतिमय प्रदर्शन के आश्वासन के बाद पुलिस ने बैरिकेड का रास्ता खोल दिया।
विज्ञापन

किसानों ने दो घंटे तक सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान डीएसपी रणधीर सिंह, थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार और हुडा चौकी इंचार्ज महिपाल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल के साथ मौके पर ही मौजूद रहे वहीं भाकियू नेताओं ने निर्णय लिया कि अगर अब भी सरकार ने उनकी मांगें स्वीकार नहीं करेगी तो पांच से नौ जनवरी तक शुगर मिल के बाहर धरना दिया जाएगा। इस मौके भाकियू जिला प्रधान कृष्ण कलाल माजरा, प्रिंस वड़ैच, राकेश खानपुर, बलकार सिंह, हाकम सुरा, सुखचैन पाडलू, देवीलाल ढांडा, रामसरन, पंकज हबाना, अर्जुन भिंडर, बलविंद्र दामली, उपकार सिंह, कुलदीप सिंह, लाल चंद और विक्रम सिंह सहित किसान मौजूद रहे।
पालिका अध्यक्ष ने दिया समर्थन
पालिका अध्यक्ष गुलशन क्वात्रा ने कहा कि जिस तरह देश की सीमाओं पर भारतीय सेना हमारी सुरक्षा के लिए दिन-रात तैनात रहती है, ठीक उसी तरह किसान भी सर्दी और गर्मी की परवाह न करते हुए देशवासियों के लिए अन्न पैदा करता है। किसानों की मांग जायज है। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री किसानों की इस मांग को जल्द पूरा कर देंगे।
विज्ञापन

फोटो 19
सरकार कर रही गुमराह : राकेश
भाकियू प्रवक्ता राकेश बैंस ने बताया कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का ऐलान किया था, मगर आय की जगह खर्चा डबल हो गया। अब किसान सड़कों पर है, मगर सरकार उनकी बात सुनने को भी तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में गन्ने को लेकर एक कमेटी बनाने का आश्वासन दिया है। अब क्या सरकार और कमेटी की शक्तियां समाप्त हो गई। सरकार किसानों को गुमराह कर रही है।
फोटो 20
अब अगली रणनीति तैयार : जसबीर सिंह
ब्लॉक प्रधान जसबीर सिंह मामू माजरा ने बताया कि पांच जनवरी से ब्लॉक के हर गांव से किसान शुगर मिल गेट पर एक-एक दिन का धरना देंगे। पहले दिन गांव खरींडवा के किसान धरना देंगे। पांच जनवरी को 11 से एक बजे तक तीन घंटे मिल में गन्ना तुलाई कांटे को जाम रखा जाएगा।
फोटो 21
प्रदेश स्तरीय बैठक में तैयार होगी रणनीति : कृष्ण
जिला प्रधान कृष्ण कलाल माजरा ने बताया कि 12 दिसंबर को शुगर मिल के मुख्य गेट पर धरना देकर किसानों ने सरकार को गन्ने का रेट बढ़ाने के लिए आग्रह किया था, लेकिन सरकार ने अभी तक गन्ने के रेट बढ़ाने पर कोई विचार-विमर्श नहीं किया है। यदि सरकार ने जल्द फैसला नहीं लिया, तो पांच से नौ जनवरी तक मिल गेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे। अगले दिन 10 जनवरी को करनाल में प्रदेश स्तरीय बैठक करके अगली रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे साल दर साल बढ़े गन्ने के रेट
वर्ष भाव
2004-05 117
2005-06 135
2006-07-08 138
2008-09 170
2009-10 210
2010-11 220
2011-12 231
2012-13 276
2013-14 301
2014-15-16 310
2016-17 320
2017-18 330
2018-19-20 340
2020-21 350
2021-22 362
नोट : प्रति क्विंटल के रेट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें