फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरुग्राम को सात विकेट से हराकर सेमिफाइनल में पहुंचा कुरुक्षेत्र

Sat, 19 Jul 2025 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा किक्रेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-23 अंतर जिला टूर्नामेंट के तहत चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली रोहतक में शुक्रवार को कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कुरुक्षेत्र ने गुरुग्राम को सात विकेट से हराकर सेमिफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। मुकाबले में कुरुक्षेत्र के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को एक सशक्त जीत दिलाई।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र किक्रेट एसोसिएशन के कोच दिनेश कुमार ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुग्राम की टीम 49.3 ओवर में 191 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज चिराग ढाका ने 136 गेंदों में 72 रनों की धीमी लेकिन संयमित पारी खेली। इसके अलावा कृषांग सहरावत ने 28 रन और हितेश ने 20 रन बनाए। कुरुक्षेत्र की ओर से विशाल सिंह ने गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट मात्र 61 रन देकर झटके, जबकि अंश राजपूत ने भी तीन विकेट लेकर गुरुग्राम की पारी को रोकने में अहम भूमिका निभाई।


192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुरुक्षेत्र की टीम ने सिर्फ 30.4 ओवर में 195 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाज भारत यादव ने 79 रन (87 गेंदों में) और निर्मन जूनेजा ने 72 रन (83 गेंदों में) की शानदार पारियां खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए ठोस साझेदारी करते हुए गुरुग्राम के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। अंतिम क्षणों में महीम मलिक (नाबाद 16) और सुजल शेखर (नाबाद 11) ने तेज रन बनाकर जीत को आसान बना दिया। गेंदबाजी में गुरुग्राम की ओर से यश सिंह, सक्षम गुप्ता और यश कटारिया को एक-एक विकेट मिला, लेकिन वे कुरुक्षेत्र के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को रोक नहीं सके। कुरुक्षेत्र ने यह मुकाबला सात विकेट से जीतकर सेमिफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। कोच दिनेश कुमार ने बताया कि राेहतक और कुरुक्षेत्र की टीम के बीच 19 फरवरी को सुल्तानपुर रूपनगर में सेमिफाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें