फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शूटिंग में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण समेत जीते पांच पदक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पदक विजेता ​​खिलाड़ियों के साथ कोच अजय पुरी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में पुरी शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी के पांच खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण समेत पांच पदकों पर कब्जा जमाया साथ ही इन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। अकादमी के कोच अजय पुरी ने बताया कि फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में हुई हरियाणा राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में उनकी अकादमी के सात खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें अलग-अलग आयु वर्ग के पांच खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय मुकाबले में प्रवेश किया। महिलाओं की 19 आयु वर्ग की राइफल प्रतियोगिता में तेजन ने 400 में से 399 का अंक हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिलाओं की राइफल ओपन 19 आयु वर्ग में समायरा ने रजत पदक जीता। पुरुषों की ओपन राइफल 17 आयु वर्ग में अंशुल गांधी ने स्वर्ण व गीतांशु पाल ने रजत पदक हासिल किया। वहीं 14 आयु वर्ग में पिस्टल प्रतियोगिता में करणवीर ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इन बच्चों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। अकादमी पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें