कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 35 वें विद्या भारती अखिल भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से दो अक्तूबर तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस प्रतियोगिता की देखरेख को लेकर शिक्षकों की ड्यूटियां भी तय की गई हैं ताकि प्रतियोगिता को बेहतर तरीके से कराया जा सके।