फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई रातोंरात स्टार नहीं बन जाता : दिलजीत

Wed, 02 Apr 2014 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीति, वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी फतेह। राजनीति च मेरा कोई इंट्रस्ट नइं। मैनूं ते सिरफ सिगिंग-श्रोतयां दा पता ए।
विज्ञापन


खास लहजे में यह जवाब पंजाबी गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में दिया।

उन्होंने कहा कि अब कई कलाकार यदि राजनीति में जा रहे हैं, तो जरूरी नहीं कि वह भी कला का क्षेत्र छोड़ कर राजनीति में कूदें।

दिलजीत ने कहा कि उनके लिए सिर्फ कला और प्रेम करने वाले दर्शक ही मायने रखते हैं। साल 2000 में पहली एलबम (इश्क दा ऊड़ा ऐड़ा) के बाद चार वर्ष तक कोई एलबम नहीं आने पर पंजाबी सिंगर ने कहा कि कार्य क्षेत्र कोई भी हो, सफलता मिलने में समय तो लगता ही है।

हर कोई रातोंरात स्टार नहीं बनता। साल 2004 से 2010 में उनका खूब सिक्का चला, इस बारे में पंजाबी गबरू ने कहा कि सच्चे पातशाह की मेहर है और आगे भी उन पर यह जारी रहे, इसके लिए वे प्रतिदिन गुरु साहिब के चरणों में अरदास करते हैं।
विज्ञापन


पीटीसी पंजाबी फिल्म और पीटीसी पंजाबी म्यूजिक अवार्ड मिलने के बारे में उन्होंने कहा कि यह सब दर्शकों का प्रेम है। दर्शकों की बदौलत ही वे प्रसिद्धि के मार्ग पर प्रशस्त हैं। दर्शक नहीं, तो कलाकार नहीं, यह कहते दिलजीत ने उनको स्नेह देने वाले दर्शकों का आभार जताया।

मेरे रोल मॉडल गुरदास मान
दिलजीत पंजाबी संगीत को बुलंदियों तक ले जाने वाले प्रसिद्ध गायक गुरदास मान को रोल मॉडल मानते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबी संगीत में महारथ रखने वाले गुरदास मान का सभी आदर मान करते हैं और उनकी भी पहली पसंद मान साहेब है।
विज्ञापन


अवॉर्ड मिलने से आता है जोश
वैसे तो पंजाबी जोशीले होते हैं, लेकिन जब कला की सराहना होने के साथ कोई अवॉर्ड मिलता है, तो ओर भी जोश आता है। पुरस्कार हर कलाकार को भविष्य में और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें