फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में गौरव और अंजू अव्वल

Sat, 22 Mar 2014 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी में एथलीट मीट के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ी काफी उत्साहित दिखे। 
विज्ञापन


पुरुष वर्ग की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बीटेक के छात्र गौरव गुुर्जर, 4×400 मीटर रिले दौड़ प्रतियोगिता में प्रशांत, दीपक, दीपक यादव, अश्विनी विजेता रहे।

सैक दौड़ प्रतियोगिता में बीटेक के छात्र कुशाग्र्र, 10,000 मीटर दौड़, 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र गौरव गुर्जर ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


ऊंची कूद में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र सुशांत और हैमर थ्रो बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र धनश्याम ने बाजी मारी।

महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में बीटेक की छात्रा अंजू, 4×400 मीटर रिले दौड़ में बीटेक की वंदना, ज्योति, लक्ष्मी और वंदना सिंह अव्वल रही।

ऊंची कूद में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा मोहिनी, सैक दौड़ प्रतियोगिता में हिमानी और मटका रेस में किरण (बीटेक द्वितीय वर्ष) प्रथम स्थान पर रही।

पुरुष वर्ग में ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में रोहित, 110 मीटर बाधा दौड़ प्रतियोगिता में दीपक, 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मंगाराम प्रथम स्थान पर रहे।

महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में दीपिका और 1500 मीटर दौड़ में अनु ने बाजी मारी। इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. वीएस भंडारी, बलदेव सिंह, सतपाल सिंह, शिव कुमार सैनी, मस्तान सिंह, राकेश सिंह शाहबुद्दीन और पल्लवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एथलेटिक मीट के दूसरे दिन के समापन पर स्पोटर्स कमेटी की अध्यक्षा प्रो. रतना दहिया, प्रो. जेके कपूर, प्रो. जयदीप गुप्ता प्रो. जितेंद्र छाबड़ा ने विजेताओं को मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन


प्रो. पीसी तिवारी ने बताया कि मीट के तीसरे दिन लंबी कूद, धीमी साइकिलिंग, 4×400 मीटर महिला वर्ग दौड़, म्यूजिकल चेयर, 100 मीटर दौड़, थ्री लेग दौड़ इंटर डिपार्टमेंट टीचिंग-नॉन टीचिंग रिले दौड़ प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें