फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: सीआईए वन की टीम और बदमाशों के बीच नेशनल हाईवे पर जिरबड़ी के पास मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

Wed, 13 Aug 2025 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र

सार

मुठभेड़ में दो बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हो गए , जबकि तीसरे बदमाश को टीम ने सुरक्षित काबू कर लिया।
विज्ञापन
बदमाश काबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार देर रात नेशनल हाईवे पर जिरबड़ी के पास सीआईए वन की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हो गए , जबकि तीसरे बदमाश को टीम ने सुरक्षित काबू कर लिया।

विज्ञापन


घायल बदमाशों की पहचान पंजाब के कपूरथला जिले के रहने वाले सुनील और आमोश के रूप में हुई हैं, जिन्हें पुलिस की देखरेख में लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वह तीसरे बदमाश की पहचान करनाल जिले के घरौंडा निवासी शिवम के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने सुरक्षित हिरासत में लिया है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार टीम एक गुप्त सूचना के आधार पर तीनों बदमाशों को पकड़ने गई थी। लेकिन तीनों बदमाशों ने टीम को देखते ही भागने का प्रयास करते हुए टीम पर कई राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों को पहले रूकने की चेतावनी दी बदमाश नहीं रूके तो जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों को घायल कर दिया। बदमाशों को किस अपराध में पकड़ा गया है।
विज्ञापन


वह उन पर क्या मामले हैं, इसके बारे में पुलिस ने कोई जानकारी साझा करने व फिलहाल इस मुठभेड़ से जुड़ी अन्य जानकारी देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और मीडिया से दूरी बनाए रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें