फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चोरों से लाखों का सामान बरामद

Wed, 09 Apr 2014 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी आरोप में गिरफ्तार तीन लोगों से सोने का कड़ा, चार चूडियां, तीन अंगूठियां, एक जोड़ी टॉप्स एक जोड़ी झुमके, एक बाइक और तीन हजार रुपये नकदी बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा एक प्रभारी उप निरीक्षक केवल सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक अभे राम, सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, सुजीत सिंह, विरेन्द्र कुमार, हवलदार सतीश कुमार व सिपाही नरेश कुमार की टीम ने 6 अप्रैल को सेक्टर-13 निवासी विजय कुमार, अर्जुन नगर पानीपत निवासी पिंटू, धोबी मोहल्ला रादौर निवासी सैंकी उर्फ अजय को गिरफ्तार किया था।

विजय कुमार के कब्जे से देसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया था। पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान आरोपियाें ने माना कि 7 दिसंबर 2013 को सेक्टर 5 से एक मकान से गहने और 60 हजार रुपये चुराए थे।
विज्ञापन


इसमें नवाब सिंह निवासी सेक्टर 5 की शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज है।

12 अक्तूबर 2013 को सेक्टर 7 से एक मकान से सोने के गहने और पैसे चोरी किए थे। इस बारे में मुकेश कुमार ने थाना शहर थानेसर में मामला कराया था।

सेक्टर 13 स्थित एक मकान से 5 हजार रुपये और अन्य सामान चोरी की वारदात कबूली है। इसके बारे में राजिंद्र कुमार ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें