फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रस्साकशी में कुरुक्षेत्र सर्कल की महिला टीम विजयी, कबड्डी में पंचकूला प्रथम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झज्जर व यमुनानगर की टीमें जीत के लिए जदोजहद करते हुए। संव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड की 12वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने द्रोणाचार्य स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और महिला वर्ग की रस्साकशी शामिल रही। महिला वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र सर्कल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। हेड ऑफिस पंचकूला की टीम को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में पंचकूला सर्कल की टीम ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। पानीपत की टीम ने दूसरा और झज्जर की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रोहतक की टीम ने जीत हासिल की। इसमें सोनीपत दूसरे और हेड ऑफिस पंचकूला तीसरे स्थान पर रही। वॉलीबॉल मुकाबलों में यमुनानगर की टीम प्रथम, झज्जर द्वितीय और करनाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

खेल विभाग के महासचिव गजेंद्र लांबा ने बताया कि यह तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता कर्मचारियों में आपसी भाईचारे, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 11 बिजली निगम सर्कल अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, यमुनानगर, पंचकूला, पानीपत और हेड ऑफिस के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

कुरुक्षेत्र।  वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झज्जर व यमुनानगर की टीमें जीत के लिए जदोजहद करते हुए। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें