फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं का परीक्षा परिणाम आते ही खिले चेहरे

Sun, 28 May 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से रविवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही निजी स्कूलों में खुशी की लहर दौड़ गई और छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। परिणाम जानने के लिए शिक्षकों से लेकर बच्चों और उनकेे अभिभावक भी कंप्यूटरों, साइबर कैफे व स्कूलों में परिणाम देखने में मशगूल हो गए तो वहीं अनेक छात्र-छात्राओं के मेरिट में आने से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। हालांकि अधिकारिक रूप से जिला में कौन टॉपर रहा, यह कोई स्पष्ट नहीं कर पाया, लेकिन स्कूल अपने-अपने स्तर पर बच्चों के टॉपर होने का दावा करते रहे। अनेकों स्कूलों में टॉपर बच्चों को सम्मानित किया गया तो वहीं ऐसे बच्चों के अभिभावकों भी गौरवान्वित हो उठे।       
विज्ञापन

   
महाराणा प्रताप स्कूल की कीर्ति सैनी ने 96.2 प्रतिशत अंक लेकर बनाया कीर्तिमान   
महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आते ही खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूल में नॉन मेडिकल में कीर्ति सैनी 96.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम रहने का रिकार्ड बनाया तो वहीं मेडिकल स्ट्रीम में साक्षी राणा 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ व कॉमर्स में आक्षी गोयल भी 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर कायम रही। केयू के रजिस्ट्रार और कीर्ति सैनी के पिता डॉ प्रवीण सैनी ने दावा किया कि उनकी बेटी जिले में दूसरे स्थान पर रही है। स्कूल प्राचार्य एनी फीलिप ने बताया कि स्कूल में साइंस स्ट्रीम में परीक्षा देने वाले कुल 101 बच्चों में 16 बच्चे 94 प्रतिशत अंकों से अधिक रहे तो वहीं 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 31 बच्चे रहे तो वहीं 80 फीसदी से अधिक अंक वाले बच्चों की संख्या 63 रही। कॉमर्स स्ट्रीम में परीक्षा देने वाले कुल 71 बच्चों में से 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले 5 बच्चे रहे तो वहीं 75 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले 24 बच्चे रहे। बॉयोलॉजी में  प्रेरणा नागपाल 99 व कॉमर्स में आक्षी गोयल ने 96 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर होने का गौरव हासिल किया है।     
    
पूजा माडर्न के 30 बच्चे रहे मेरिट में      
पूजा माडर्न पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम भी बेहतर रहा, जिसमें कुल 75 बच्चों में से 30 बच्चे मेरिट में रहे। स्कूल के चेयरमैन विकास संधु ने बताया कि मेडिकल में विवेक ने 95 प्रतिशत, नॉन मेडिकल में प्रभुनंदन ने 95 प्रतिशत, दीक्षित ने 88 प्रतिशत, राहुल ने 87 प्रतिशत, विकास ने 80, फिजिकल एजुकेशन में मनिंद्र कौर ने 95 प्रशित, प्रीति ने 90 प्रतिशत तथा कानव, निशा, कोमल शर्मा, नेहा, पूजा, सिमरन ने भी सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल किए।      
विज्ञापन

     
बीआर इंटरनेशनल के 26 विद्यार्थी रहे मेरिट में
बीआर इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शानदार रहा। जिसमें 26 बच्चे मेरिट में रहे। प्राचार्य विनिता बाला ने बताया कि मेडिकल में तन्नू ने 96 प्रतिशत, नॉन मेडिकल में प्रियंाशु ने 90 प्रतिशत, कॉमर्स में जगनप्रीत सिंह 90 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रहे। बेहतर परीक्षा परिणाम आने से स्कूल में खुशी की लहर दौड़ी हुई है वहीं स्कूूल चेयरमैन दीपक चोपड़ा व अन्य पदाधिकारियों ने सभी सफल बच्चों को बधाई दी।

अग्रसेन विद्यालय के 21 बच्चों ने हासिल किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक
अग्रसेन विद्यालय के 192 बच्चों में से 21 बच्चों ने 90  प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है। कॉमर्स में अक्षिता ने 95.2 प्रतिशत नोन मेडिकल में स्वाति ने 93.6  प्रतिशत तथा मेडिकल में दीक्षा सैनी ने 90.6  प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आकांक्षा , वृंदा अपूर्व ,कनिष्क, शिवानी, श्रुति, अंकिता निशांत नवराज सोमया कार्तिक, साहिल, नैतिक, अनुराग, सरगम संदीप,दिव्यांशु, मंशिका ने 90  प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तो वहीं 77 बच्चों ने 75  प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये तथा 148 बच्चों ने 60  प्रतिशत से अधिक अंक लिए। स्कूल की प्राचार्या रीटा गोयल ने बताया की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम और लगन का परिणाम हैं। विद्यार्थियों की सफलता पर स्कूल प्रबंधक समिति के सदस्यों ने ख़ुशी का इजहार करते हुए विद्यार्थियों और उनके माता पिता को बधाई दी।
  
डीएवी स्कूल की कोमल, श्रृष्टि व तरन्नुम रही टॉप       
12वीं कक्षा के परिणामों में डीएवी पब्लिक  स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।  नॉन मेडिकल में कोमल ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए और मेडिकल में श्रृष्टि गर्ग व तरन्नुम ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में अपने अपने संकाय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही कॉमर्स में परिधि ढल्ल 95.4 प्रतिशत अंक के साथ तथा आर्टस में तारिशी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में अपने संकाय में टॉप रही। प्राचार्या  गीतिका जसूजा ने बताया कि पीयूश गर्ग ने गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया। इस परीक्षा में स्कूल के कुल 177 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 35 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालो में 54 छात्र रहे और 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों में 18 छात्रों ने अपनी जगह बनाई। इस प्रकार 177 में से कुल 107 छात्रों ने मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई। प्राचार्या ने अपने - अपने संकाय में टॉप करने वाले छात्रों को मिठाई खिलाई तथा इस अवसर पर सभी छात्रों व उनके अभिभावकों व सभी स्कूल शिक्षकों को बधाई दी।
 
 गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के  86 छात्र रहे मेरिट में
गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के 194 परीक्षार्थियों में से 156 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में 12वीं परीक्षा उतीर्ण की है। जिनमें से 86 छात्रों ने मैरिट सूची में स्थान प्राप्त किया तथा 19 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। वाणिज्य वर्ग में केशव गोयल ने 96.2 प्रतिशत, विज्ञान वर्ग में अभिषेक यादव 95.2 प्रतिशत तथा कला संकाय में सुकृति ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  गणित में प्रतीक वर्मा ने 100 अंक, लेखांकन में केशव गोयल ने 99 अंक, अंग्रेजी में मधुरिका ने 98 अंक, मल्टीमीडिया एण्ड वैब टैक्रोलॉजी में 3 विद्यार्थियों ने 96 अंक, भौतिकी में कमलदीप ने 98 अंक, रसायनिक विज्ञान में हरसिमरन सिंह ने 98 अंक, जीव विज्ञान में 3 विद्यार्थियों ने 95 अंक, मासमीडिया में अदिति शर्मा ने 92 अंक, अर्थशास्त्र में मधुरिका ने 99 अंक, हिंदी में 2 विद्यार्थियों ने 92 अंक, राजनीति शास्त्र में सुकृति ने 95 अंक, भूगोल में सत्यम नैन ने 93 अंक, व्यवसायिक अध्ययन में मधुरिका एवं राघव ने 97 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।विद्यालय की प्रबन्ध समिति एवं विद्यालय के प्राचार्य डा. ऋषि गोयल  ने सफल छात्रों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।
    
गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 131 में से 95 छात्रों ने हासिल की मेरिट
 गुरुकुल कुरुक्षेत्र का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।  सभी 131 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की जबकि 95 छात्रों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज कर इतिहास रचा है। सह प्राचार्य शमशेर सिंह ने  दावा करते हुए बताया कि यह कुरुक्षेत्र जिला का सम्भवत: सर्वेश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम है। जिसमें दीपक आर्य ने 96.6 प्रतिशत अंक, नॉन-मेडिकल में रत्नेश आर्य ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गुरुकुल टॉप किया है जबकि हृदेश आर्य ने 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ वाणिज्य वर्ग में टॉप किया है। गुरुकुल के संरक्षक एवं हिमाचल प्रदेश के  राज्यपाल आचार्य देवव्रत, गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी, उप-प्रधान राजेन्द्र कलेर, प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह-प्राचार्य शमशेर सिंह ने सभी छात्रों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

उन्होंने बताया कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्र आशुतोष ने ललित कला में 100 प्रतिशत अंक, संस्कृत में सागर ने 99 प्रतिशत, भौतिक विज्ञान में रत्नेश के 99, रासायनिक विज्ञान दीपक आर्य व प्रशान्त आर्य ने 98 प्रतिशत, गणित में भुवन व दीपक आर्य ने 98 प्रतिशत, कम्प्यूटर साइंस में करण ने 98 प्रतिशत, अर्थशास्त्र में कमल ने 96 प्रतिशत, जीव विज्ञान में हर्ष ने 96 प्रतिशत, व्यावसायिक अध्ययन में साहिल, हृदेश आर्य, अजय, कुलदीप व किताब सिंह ने 95 प्रतिशत, लेखांकन में कमल, साहिल, हृदेश, अजय, कुलदीप व हितेश ने 95 प्रतिशत, इतिहास में वतन आर्य ने 95 प्रतिशत, भूगोल में अन्नु आर्य ने 95 प्रतिशत, शारीरिक शिक्षा में विजय आर्य ने 94 प्रतिशत, अंग्रेजी में अन्नु आर्य ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गुरुकुल और अपने माता-पिता व गुरुजनों का नाम रोशन किया है। ऐतिहासिक परीक्षा परिणाम पर गुरुकुल के संरक्षक आचार्य देवव्रत ने कहा कि यह छात्रों की अथक मेहनत, कठोर परिश्रम एवं लगन व उनके अध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने सभी विषयों के अध्यापकों व सभी छात्रों से भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।
 
साइंस व आर्ट्स संकाय में स्कूल की छात्राएं रही शाहाबाद में प्रथम       
शाहाबाद। सीबीएसई के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में माता रुकमणि राय स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा और स्कूल की सिमरन कौर ने साईंस संकाय में 97.2 प्रतिशत व जयंतिका ने आर्ट्स संकाय में 95 प्रतिशत अंक लेकर पूरे शाहाबाद क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि स्कूल का नमन सिंगला कामर्स संकाय में 89.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा। स्कूल की प्राचार्या संगीता शर्मा, निदेशक सतीश बत्तरा, उपप्राचार्य संजय ठकुराल, प्रबंधक समिति के प्रधान कुलदीप कंसल, मैनेजर राम लाल गुप्ता व विबष्णु भगवान गुप्ता ने शानदार परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई दी । उधर विश्वास स्कूल की प्राचार्या स्नेह राजपाल ने बताया कि स्कूल के 48 विद्यार्थियों ने मैरिट में स्थान प्राप्त किया और 92 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। उन्होंने बताया कि स्कूल के 7 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।

जिसमें महक ने 95.8, ऋचा ने 93.8, हरलीन ने 93.2, यजत ने 91.2 सिद्धि ने 90.4, रतिका ने 90.4 और राजनप्रीत ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल के साईंस संकाय परिणाम शत-प्रतिशत रहा। वहीं रामप्रसाद डीएवी पब्लिक स्कूल  के प्राचार्य डा. दीपेंद्र वालिया ने बताया कि तीनों संकायों में सभी 74 विद्यार्थियों ने अच्छे अंक लेकर परीक्षा पास की। उन्होंने बताया कि विज्ञान संकाय में ज्योति व वाणिज्य संकाय में महक बंसल ने 92.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि कला संकाय में आंचल ने पहला, सोनिया और जसप्रीत ने दूसरा और बेबी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रधान ब्रिगेडियर राजीव गुप्ता व मैनेजर सतपाल बत्तरा ने स्कूल के अच्छे परिणामों के लिए अध्यापकों, अभिभावकों व विद्यार्थियों को बधाई दी। वहीं सतलुज स्कूल के प्राचार्य डा. आरएस घुम्मन ने बताया कि साईंस संकाय के सभी 21 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की जिसमें स्नेह ने 82, रोहित ने 79, विनय ने 77.2, सनप्रीत और रजत ने 76.6 व सेजल गुप्ता ने 75.8 प्रतिशत अंक लेकर मेरिट में स्थान प्राप्त किया। वहीं आर्ट्स संकाय का भी परिणाम शतप्रतिशत रहा जिसमें ममता देवी ने 83.2, कीर्ति ने 73.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉमर्स संकाय में अंजली ने 66.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।       

उधर अल्पाईन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अनिल शर्मा ने बताया कि 12वीं की परीक्षा में साइंस व कॉमर्स संकाय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा जबकि आर्ट्स संकाय में 98 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि स्कूल की रीदिमा जैन ने 95.4, अमिशा ने 92.4 और आरूशी ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। डिवाईन पब्लिक स्कूल की प्राचार्या राजेंद्र खुब्बर ने बातया कि स्कूल के 61 विद्याथर्यों ने परीक्षा उत्तीर्ण की जिसमें से 39 विद्यार्थियो ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। स्कूल में विज्ञान एवं कला संकाय का परिणाम शतप्रतिशत रहा। जिसमें विज्ञान संकाय में अमन ने 91 प्रतिशत, कला संकाय में जैसमीन ने 88.8 प्रतिशत और वाणिज्य संकाय में भावना ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया।
  
अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल का परिणाम रहा शत प्रतिशत       
इस्माईलाबाद। अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल का बारहवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसके चलते स्कूल में खुशी का माहौल्ल है। स्कूल की प्रधानाचार्या सर्वजीत कौर ने बताया कि बारहवीं कक्षा के परिणामों में साइंस विषय में नीशु सिंगला ने  94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान पाया, मुस्कान ने साइंस विषय में 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में दूसरा स्थान पाया। साइंस विषय की विशाखा ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। वहीं साइंस विषय में अभिषेक  सिंगला 86.4, रिपेश 84.6, तरणजीत ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। कॉमर्स विषय की रीतु देवी ने 92.4, रीतु कश्यप ने 87.4, सोनिया ने 88, महक ने 81.6, राहुल ने 84, मनु ने 84.6, गुरलीन कौर ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा राहुल ने आर्ट्स विषय में 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक विषय में नीशु सिंगला ने रासायन शास्त्र में 98 अंक, फीजिक्स में 95 तथा गणित में 90 अंक प्राप्त किया। हिंदी विषय में राहुल ने 95 अंक, फिजिकल में मुस्कान ने 92 अंक, अर्थ शास्त्र में रीतुश ने 90 अंक, राजनीतिक शास्त्र में राहुल ने 90 अंक, अंग्रेजी में रीतु देवी ने 90 अंक प्राप्त कर स्कूल व कस्बे का नाम रोशन किया है। इसी तरह स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या शालिनी कपूर ने बताया कि स्कूल के साइंस विषय का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। जिसमें प्रथम स्थान पर स्कूल की चंदनप्रीत कौर 94 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान पर रही। नोन मेडिकल संकाय का परीक्षा में 96 प्रतिशत रहा। जिसमें प्रणव सिंगला ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान पाया। कॉमर्स संकाय का परीक्षा परिणाम 92 प्रतिशत रहा। जिसमें निधि शर्मा ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान पाया।

आर्ट बिषय का परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसमें सिमरजीत कौर ने 91 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान पाया। उन्होंने बताया कि विषय अनुसार परिणाम में बायोलोजी में चंदनप्रीत कौर ने 92 अंक, कमेस्ट्रिी में 97अंक, फिजिक्स में 95 अंक, फिजिकल में 99 अंक प्राप्त किए। गणित में प्रणव सिंगला ने 92 अंक, अकाउंट में निधि शर्मा ने 86 अंक, इतिहास में सिमरनजीत कौर ने 95 अंक, राजनीति विज्ञान में गुरुतेज सिंह ने 95 अंक और अंग्रेजी में 91 अंक प्राप्त किए वहीं प्रवेश ने हिंदी में 95 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें