आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते चुनाव प्रचार किया। आप की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी बलविंदर कौर के रोड शो में शामिल गाड़ियों के काफिले में एक कार ऐसी भी थी, जिसके नंबर और चुनाव प्रचार के लिए पास वाहन के कागजात के अलग-अलग नंबर थे।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा रोड शो में शामिल कार का चालक (पार्टी कार्यकर्ता) गाड़ी चलाते माइक से प्रचार करता दिखा।
केयू थर्ड गेट पुलिस चौकी के नजदीक जब गाड़ी को ड्राइव करते माइक पर संबोधित करने वाले व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की। वाहन की जांच की तो नंबर प्लेट पर कुछ और चुनाव के लिए वाहन पासिंग नंबर कुछ और मिला।
चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों की गाड़ियों को दिए वाहन पास में बकायदा उन गाड़ियों का नंबर लिखा गया है, जोकि चुनाव प्रचार में शामिल की गई हैं।
वहीं जब उक्त गाड़ी के चालक से वाहन पास पर लिखा नंबर देखा गया तो वह नंबर गाड़ी के नंबर से अलग पाया गया, जिसकी वजह से पुलिस ने चालक से पूछताछ की। वहीं, चौकी प्रभारी ने बताया कि गाड़ी के नंबर और वाहन पास के नंबर में गलती से गलत नंबर लिखा गया था।