फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ से निखरेगी धर्मनगरी

Wed, 20 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्णा सर्किट के रूप में धर्मनगरी को विकसित करने के लिए पहले चरण का खाका तैयार हो गया है। इसे दारा शाहा कंपनी ने तैयार किया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने इसके तहत प्रथम चरण में कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर, नरकातारी,  ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर, अमीन पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की है।

कंपनी के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को सांसद राजकुमार सैनी की मौजूदगी में पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) दिया। इस दौरान डीसी सीजी रजीनिकांतन आदि अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान लोकसभा सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र के पर्यटन स्थलों को विकसित करने और स्वच्छ बनाने के लिए ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करना होगा।
विज्ञापन


इन पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए कम से कम बजट में अच्छा कार्य करना होगा। पर्यटन स्थलों को विकसित करते समय यह भी ध्यान रखना होगा कि स्थानीय निवासियों को रोजगार भी मिले।

उन्होंने निजी कंपनी दारा शाह के सलाहकार डिवीजन के सहायक वाइस प्रेसिडेंट मुजीब उर रहमान ने कुरुक्षेत्र को श्रीकृष्णा सर्किट के तहत विकसित करने की योजना के पीपीटी को देखा। बैठक का संचालन केडीबी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सीटीएम डॉ. पूजा भारती ने किया।

इस मौके पर पिहोवा के विधायक जसविंद्र सिंह संधू, डीसी सीजी रजीनिकांतन, एडीसी प्रभजोत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, एसडीएम थानेसर सतबीर कुंडू, एसडीएम शाहाबाद हवा सिंह, एसडीएम पिहोवा डॉ. किरण सिंह, सुखबीर सैनी, मास्टर महेंद्र सिंह, डीडीपीओ कपिल शर्मा, डीआईपीआरओ सुनील कुमार, कुरुक्षेत्र विजन से मदन मोहन छाबड़ा, उपेंद्र सिंघल, श्रीकृष्ण संग्रहालय से राजेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।

रिंग रोड को दें प्राथमिकता
सांसद सैनी ने कहा कि प्रोजेक्ट से पहले कुरुक्षेत्र के चारों तरफ रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव जरूरी है। इस पर डीसी सीजी रजीनिकांतन ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत रिंग रोड का रोड मैप तैयार हो गया है। यह रिंग रोड करीब 25  किलोमीटर की होगी। 

पिहोवा रेस्ट हाउस का करें सौंदर्यीकरण 
पिहोवा के विधायक जसविंद्र सिंह संधू ने पिहोवा के एसडीएम कार्यालय के पास करीब 200 वर्ष पुराना राजाओें द्वारा बनाए गए विश्रामगृह को भव्य और सुंदर बनाने का प्रस्ताव रखा। इस पर डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

योजनाओं को रखा सांसद के सामने
सीटीएम डॉ. पूजा भारती ने पावर प्रेजेंटेशन के जरिए केडीबी के अंतर्गत 48 कोस में आने वाले पांच जिलों के तीर्थ और पर्यटन स्थलों के विकास और संभावनाओं के बारे में बताया। उन्हों बताया कि केंद्र सरकार को वर्ष 2011 में 18 तीर्थ स्थलों के विकस के लिए करीब 12 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था।


ज्योतिसर तीर्थ पर खर्च होंगे 42 करोड़
ज्योतिसर तीर्थ पर 42 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां पर कुरुक्षेत्र के 48 कोस के तीर्थ और पर्यटन स्थलों के इतिहास को दर्शाया जाएगा। महाभारत से जुड़े अहम पहलुओं को हूबहू दिखाया जाएगा। ऑडीटोरियम हॉल, ओपन एयर थिएटर, झील, सुंदर पार्क आदि को शामिल किया जाएगा।

छह करोड़ से तरेगा नरकातारी तीर्थ
श्रीकृष्णा सर्किट के तहत नरकातारी तीर्थ को सुंदर बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस तीर्थ पर लैंड स्केपिंग, पार्किंग, साइनेज बोर्ड और पर्यटकों के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

26 करोड़ से बदलेगा ब्रह्मसरोवर
ब्रहमसरोवर पर मेगा लाइट प्रोजेक्ट के तहत पानी पर एक बड़ी स्क्रीन बनेगी। इस स्क्रीन पर महाभारत की थीम के साथ प्रमुख क्षणों को दिखाया जाएगा। ब्रह्मसरोवर के चारों कोनों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। इस स्क्रीन पर ब्रह्मसरोवर के इतिहास के बारे में जानकारी दी जाएगी।

लाइट एंड साउंड शो में 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। यहां पर रंगीन फाउंटेन और आरती घाट बनाया जाएगा। इसके साथ ही स्वच्छ शौचालय, विकलांग लोगों के लिए अलग से स्नान घाट और ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।

10.50 करोड़ से सुधरेगा सन्निहित सरोवर
सन्निहित सरोवर पर 10.50 करोड़ खर्च किए जाएंगे। श्रीकृष्णा सर्किट के तहत सन्निहित सरोवर को विकसित करने के लिए 10 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। इस तीर्थ पर पिंडदान के लिए अलग से घाट बनाया जाएगा, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, लैंड स्केपिंग, भव्य साइनेज बोर्ड और चारों तरफ के घाटों को दोबारा बनाया जाएगा।

छह करोड़ में बनेगा अभिमन्यु का चक्रव्यूह
अमीन में महाभारत समय का हूबहू अभिमन्यु चक्र बनाया जाएगा। इस तीर्थ को मैसूर के गार्डन की तरह विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब छह करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 5 करोड़
प्रथम चरण के तहत कुरुक्षेत्र शहर में पिपली से लेकर तृतीय गेट तक 8-10 बस क्यू शेल्टर, शौचालय, लाइटिंग, साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। पांच करोड़ रुपये में मेला ग्राउंड तैयार किया जाएगा। इसमें लाइटिंग, पार्किंग और सड़कों का सौंदर्यीकरण आदि होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें