फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंटिया ने स्थगित किया आंदोलन

Tue, 22 Dec 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंटिया प्रेस सचिव नरेंद्र सारसा ने बताया कि केयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की मांगों के प्रति विश्वविद्यालय प्रशासन ने सकारात्मक रवैया अपनाते हुए कुंटिया पदाधिकारियों को आज बातचीत के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन


कुंटिया एवं विश्वविद्यालय प्रशासन में सौहार्दपूर्ण बातचीत के बाद कुंटिया ने अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। ज्ञातव्य हो कि कुंटिया कार्यकारिणी ने अपनी कुछ जायज मांगों के लिए प्रशासन को अपना मांगपत्र 11 दिसंबर को दिया था।

उसके बाद से कुंटिया रोजाना विभिन्न कार्यकारिणी क्षेत्रों की सभाएं कर रही थी और इन मांगों को लेकर प्रशासन को 24 दिसंबर तक का समय दिया गया था।

कुंटिया अध्यक्ष रामकुमार गुर्जर ने बताया कि आज सबसे पहले रजिस्ट्रार ने कुंटिया पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया और बातचीत की। उन्होंने सभी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। उसके बाद केयू कुलपति ने भी कुंटिया को बातचीत के लिए बुलाया और मांगों पर सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन


इसके बाद कुंटिया कार्यकारिणी की विशेष सभा कुंटिया कार्यालय में हुई। इसमें सभी ने आंदोलन को स्थगित करने का समर्थन किया।

अध्यक्ष गुर्जर ने कुलपति व रजिस्ट्रार का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ. दीपक शर्मा, नरेंद्र वर्मा, सतीश शर्मा, कृष्ण पांडे, प्रवेश मथाना, राजकुमार ढींगडा, दर्शन लाल, विष्णुनाथ, अंशुल शर्मा, वकील चंद, रोहताश शर्मा, हरपाल सिंह, दलबीर, मीठियाराम, गुरमेल सिंह, कर्मबीर, दीपक कुमार, नरेश कुमार, सतबीर, रविंद्र कुमार, जगबीर राणा, लक्ष्मण सिंह, सुरेंद्र सिंह, संदीप हुड्डा, हुबलाल, तेजा सिंह, तिलकराज, बलविंद्र सिंह, रामसागर, केवल कृष्ण, मुनीश वालदा, रमेश वाल्याण, जोगीराम, राजन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें