कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) के चुनावों को लेकर प्रचार-प्रसार जोरों पर हैं। चुनावी मैदान में उतरे तीनों गुटों और आजाद उम्मीदवारों ने वीरवार को प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। विभिन्न ब्रांच और विभागों का दौरा कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। कुंटिया चुनाव 14 फरवरी को होगा।
उम्मीदवारों ने कर्मचारी हितों के लिए काम करने के वादे किए। वहीं प्रशासन की ओर से 11 क्लर्कों की पदोन्नति का पत्र जारी कर दिया गया है। इसके जारी होते ही कर्मचारियों में खुशी है। वे इसे निवर्तमान प्रधान राजवंत की उपलब्धि मान रहे हैं।
इसके लिए कर्मचारियों ने वीरवार की शाम को एकत्रित होकर राजवंत कौर का आभार भी जताया। राजवंत कौर कर्ण सिंह ग्रुप से प्रधान पद के लिए मैदान में हैं। शेर ग्रुप से नीलकंठ शर्मा और रामकुमार गुर्जर ग्रुप से रामकुमार गुर्जर प्रधान पद पर चुनावी मैदान में हैं। संवाद