फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू में कुंटिया चुनाव का बजा बिगुल

Sun, 18 Oct 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
केयू में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) के चुनावों का बिगुल बज गया है। कुंटिया की आम सभा की बैठक शनिवार को आरके सदन में हुई।
विज्ञापन


प्रेस सचिव यशपाल सैनी ने बताया कि कुंटिया की पूर्व सहसचिव रजवंत कौर को उनके अनुरोध पर पुन: संगठन में शामिल किया गया है। यशपाल ने बताया कि कुंटिया चुनाव पांच नवंबर को होंगे। इसके लिए सभी सदस्यों ने सहमति दे दी है। सभा से पूर्व कोषाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने संगठन के वर्तमान कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। महासचिव रामलाल ने मंच का संचालन किया। कुंटिया में फिलहाल करीब 1400 कर्मचारी सदस्य हैं।

कुंटिया अध्यक्ष सुनील कक्कड़ ने सभी कर्मचारियों से चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण कराने की अपील की है। मंच पर रामफल, संत कुमार, यशपाल नारंग, नीलकंठ, भारत भूषण, चंदन सिंह, महिंद्र, दीपक शर्मा, शमशेर और रामकुमार गुज्जर ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन


इस अवसर पर रविंद्र तोमर, यशपाल सैनी, सीबी मंडल, ईशम सिंह, बृज भूषण, धर्मपाल सैनी, अमित, अर्जुन, दलबीर, प्रवेश मथाना, हवा सिंह, कुलदीप, मदन रंगा, रामपाल, चंद्रपाल और गुरमेल संधू मौजूद रहे।

नए संगठन में चली गई थीं रजवंत
कुंटिया के प्रेस सचिव यशपाल सैनी ने बताया कि कुंटिया से निलंबित पूर्व सहसचिव रजवंत कौर को पुन: संगठन में शामिल कर लिया गया है।

रजवंत कौर कुंटिया से बगावत कर नए संगठन केयू टेक्नीकल एंप्लॉयज संघ में चली गई थीं। इस नए संगठन में वह महासचिव के पद पर रहीं। इस कारण उन्हें दो वर्ष के लिए कुंटिया से निलंबित कर दिया गया था। जुलाई माह में निलंबन की समय समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने वापस कुंटिया में शामिल होने की बात कही थी। इसके बाद कुंटिया ने उन्हें केयू टेक्निकल संघ की सदस्यता और पद से इस्तीफा देने के लिए कहा। इस पर उन्होंने प्राथमिक सदस्यता और महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने आम सभा की बैठक में अपनी पिछली गलतियों के लिए माफी मांगी। इस पर कुंटिया पदाधिकारियों ने उन्हें वापस संगठन में शामिल कर लिया है।

ये है चुनाव का शेड्यूल
- मतदाता प्रतिलिपि की घोषणा : 21 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे।
- मतदाता प्रतिलिपि पर आपत्ति : 23 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे।
- संशोधित मतदाता प्रतिलिपि की घोषणा : 26 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे।
- नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि : 28 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे।
- नामांकन पत्रों की पड़ताल : 28 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे।
- नामांकन पत्र वापिस लेने की अंतिम तिथि : 29 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे तक।
- चुनाव में खड़े उम्मीदवारों की घोषणा : 29 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे।
- चुनाव चिन्ह का वितरण :  29 अक्तूबर को शाम 4 बजे।
- चुनाव तिथि : 5 नवंबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक।
- मतगणना व चुनाव परिणाम : मतदान के तुरंत बाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें