फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलकंठ शर्मा के सिर सजा कुंटिया का साज, रामकुमार गुर्जर को 113 और भारत भूषण को 322 मतों से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) के चुनाव में नीलकंठ शर्मा के सिर कुंटिया की चौधर का ताज सज गया है। उन्होंने अपने विरोधी प्रत्याशी रहे गुर्जर गुट से रामकुमार गुर्जर को जहां 113 मतों से मात दी तो वहीं स्व. कर्ण सिंह गुट के भारत भूषण को 322 मतों से मात दी। नीलकंठ शर्मा के पक्ष में कुल 581 मत डले हैं, जबकि रामकुमार गुर्जर को 468, भारत भूषण को 259 मत मिले। इसके अलावा चुनावी दंगल में खड़े निर्दलीय विरेंद्र सिंह को मात्र 28 और महेंद्र सिंह नैन को 7 मत हासिल हुए। इनके अलावा वरिष्ठ उप प्रधान पद पर रणबीर टांक ने 565 मत हासिल कर अपनी जीत सुनिश्चित की। इसके अलावा भूषण कुमार केे 526 और सतपाल को 257 मत मिले। वहीं उप प्रधान पद पर विष्णुनाथ ने 546 वोट हासिल कर विजयी हासिल की तो वहीं इनके प्रतिद्वंदी राजेंद्र नेगी को 520 वोट, आशाराम को 285 वोट मिले। महासचिव पद के लिए यशपाल सैनी को 576, कृष्ण पांडे को 549 और संत कुमार को 237 वोट मिले। सहसचिव पद के प्रत्याशी अनिल कुमार लोहट को 592, डा. अनिल कुमार भुक्कल को 535 और तेजा सिंह को 222 वोट मिले। प्रेस सचिव पद के प्रत्याशी संदीप मेहला को 569, रुपेश खन्ना को 522 और सतीश राणा को 266 वोट हासिल हुए, जबकि 622 वोट हासिल करने वाले अर्जुन सिंह कोषाध्यक्ष बने। इनके प्रतिद्वंदी नरेंद्र सिंह को 481 और मोहिंद्र पाल को 234 वोट हासिल हुए। केयू के नॉन टीचिंग क्लब में आयोजित कुंटिया चुनाव में सर्व कर्मचारी संघ द्वारा तीन बूथ बनाए गए थे, जिनमें 1426 में 1367 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी सतीश सेठी, उप चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश की निगरानी में कुंटिया का चुनाव मंगलवार सुबह साढ़े आठ से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। नीलकंठ शर्मा के प्रधान बनते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई ओर उन्होंने जमकर जश्न मनाया। गैर शिक्षक कर्मचारियों ने एक दूसरे को बधाई दी तो वहीं प्रधान बने नीलकंठ शर्मा ने भी सभी गैर शिक्षक कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। चुनाव को लेकर शिक्षकों में जोरदार उत्साह बना रहा, जिसके चलते सुबह से ही नॉन टीचिंग क्लब पर बनाए गए मतदान केंद्र पर भीड़ जमा हो गई और चुनाव परिणाम आने तक यहां जमघट लगा रहा। बता दें कि नीलकंठ शर्मा पहले कुंटिया में महासचिव रहे चुके हैं। नवनिर्वाचित कुंटिया प्रधान नीलकंठ शर्मा ने कहा कि वे गैर शिक्षक कर्मचारियों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन

ये बने कार्यकारिणी के सदस्य
सतीश कुमार, जसबीर सिंह, जोनी शर्मा, लछमन सिंह, जोगी राम, सरोज शर्मा, बलकार सिंह, कर्मबीर शर्मा, सुमित कुमार, सुशील कुमार राणा, नरेश कुुमार, नरेश कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया था, जबकि सुरेश कुमार को 63 वोट मिले, मुंशी राम को 57 वोट मिले, सोमनाथ को 28 वोट, राणा मोहिंद्र को 38 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें