फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री शिव शक्ति सेवा मंडल ने कुलवंत सिंह भट्टी को किया सम्मानित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुलवंत सिंह भट्टी को सम्मानित करते श्री शिव शक्ति सेवा मंडल के पदाधिकारी। विज्ञप्त
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से वार्षिक सहायता समारोह में हिंदू-सिख एकता के प्रतीक बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी को उनकी धार्मिक-राष्ट्रीय एकता समरसता व आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि समाजसेवी अमृत लाल चोपड़ा ने कहा कि संसार में ऐसे लोग कम मिलते हैं जो निस्वार्थ भाव से आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कुलवंत भट्टी प्रभु श्रीराम का नाम रामलीला के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने में लगे हैं। वे कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 74 वर्षीय भट्टी पिछले 54 वर्षों से रामलीला में राम भक्त हनुमान की भूमिका निभाते आ रहे हैं। इस अवसर पर मंडल के चेयरमैन एमके मौदगिल, संरक्षक दर्शन पुरी, प्रधान एमएल खुंगर, महासचिव संदीप मरवाह, मेहर चंद मुखी, कोषाध्यक्ष वेद ग्रोवर, मेहर चंद मुखी, अनिल, पंकज गाबा व शिव शक्ति मंडल की कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। कुलवंत सिंह भट्टी को सम्मानित करते श्री शिव शक्ति सेवा मंडल के पदाधिकारी। विज्ञप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें