फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार केयूके के सीनियर ऑडिटर की मौत

विज्ञापन
KUK's senior auditor killed in tractor collision - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
पिहोवा। नेशनल हाईवे-152 पर गुमथला गढ़ू गांव की मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रमन सीकरी (48) निवासी सेक्टर-21 कैथल के रूप में हुई। रमन सीकरी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बतौर सीनियर ऑडिटर तैनात थे। वे अपनी कार से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

कैथल निवासी ममता ने बताया कि सोमवार को वह अपने जेठ हर्ष सीकरी के साथ उनकी कार में सवार होकर निजी काम से कुरुक्षेत्र आए थे। अपना काम खत्म कर वह अपने पति रमन सीकरी के पास चले गए थे। यहां वे अपनी-अपनी कार में घर जाने के लिए निकले थे। उसके पति अपनी कार में उनके आगे चल रहे थे। वह अपने जेठ के साथ उनकी कार में थी। जैसे ही वह लोग पिहोवा बाईपास से थोड़ा आगे पहुंचे तो गांव गुमथला गढू की तरफ से आए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उसके पति की कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसका पति क्षतिग्रस्त हुई कार में ही फंस गए।
उन्होंने राहगीरों की सहायता से उसे कार से बाहर निकाला कार में डालकर सीएचसी पिहोवा पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उसके पति की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर ट्रैक्टर नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दो माह पहले हुई थी पदोन्नति
जानकारी के मुताबिक दो महीने पहले ही रमन सीकरी को रेजिडेंशियल सीनियर ऑडिटर के पद पर पदोन्नति मिली थी। इस पदोन्नति के बाद उनकी ड्यूटी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में लगी थी उनकी पत्नी ममता शिक्षा विभाग में संस्कृत अध्यापक है। उनकी ड्यूटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें