फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू ने बढ़ाई परीक्षा फार्म भरने की तिथि, 26 मई तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैश्विक महामारी के चलते लॉकडाउन के कारण कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने मई-जुलाई 2021 में आयोजित होने वाली यूजी, पीजी ईवन सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की तिथि बढ़ाकर 26 मई कर दी है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि मई-जुलाई 2021 में होने वाली यूजी, पीजी ईवन सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षाओं के लिए लेट फीस के साथ आवेदन की तिथि पहले 5 मई थी, जिसे अब वैश्विक महामारी कोरोना के लॉकडाउन के कारण बढ़ाकर 26 मई 2021 कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि छात्र अब यूजी/पीजी ईवन सेमेस्टर के पूर्व छात्र 3000 रुपये लेट फीस व निर्धारित फीस के साथ 26 मई तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं यूजी एवं पीजी वार्षिक परीक्षाओं के लिए पूर्व छात्र/एडिशनल/इम्प्रूवमेंट के लिए आवेदक 5000 रुपये लेट फीस व निर्धारित फीस के साथ मई-जुलाई 2021 में होने वाली परीक्षा के आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें