फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं सहित पांच की मौत, 150 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में अब कुछ राहत वाली खबर सामने आ रही है। कोरोना पॉजिटिव केस के मुकाबले रिकवरी दर में तेजी से सुधार हो रहा है। जहां कुरुक्षेत्र में सोमवार को दो महिला डॉक्टरों सहित 150 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, वहीं 264 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। अब कुरुक्षेत्र में 1849 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। इनमें से 76 मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड और 351 मरीजों को अन्य निजी व सरकारी अस्पतालों में दाखिल किया गया है। हालांकि सामान्य लक्षण वाले 1422 मरीजों को उनके घर पर ही आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक कुरुक्षेत्र में 20 हजार 324 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 18 हजार 220 मरीज कोरोना को मात देकर सकुशल वापस अपने घर लौट चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कोरोना पॉजिटिव कृष्णा कॉलोनी लाडवा निवासी 58 वर्षीय महिला, सेक्टर 7 निवासी 56 वर्षीय महिला व 58 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 4 निवासी कुरुक्षेत्र निवासी 57 वर्षीय महिला और गांव चनालहेड़ी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमण के कारण हुई मौत का आंकड़ा 255 तक पहुंच गया है। हालांकि पिछले चार दिनों से कुरुक्षेत्र में कोरोना के मरीज तेजी के साथ ठीक होकर घर जा रहे है। जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी आंकड़ा 89.65 प्रतिशत पर पहुंच चुका है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना की जंग जीतने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे कोरोना से रिकवरी केसों में सुधार में बढ़ोतरी हो रही है। इस समय कुरुक्षेत्र में 89.65 फीसदी मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में सैंपल पॉजिटिविटी रेट 6.26 फीसदी है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 326541 में से 304344 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग को 1873 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। सोमवार को 12 विद्यार्थियों सहित 150 नए केस सामने आए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा केस यूपीएससी मोहन नगर के 24 और यूपीएचसी कृष्णा नगर गामड़ी के 21 केस हैं। सीएमओ ने कहा कि कुरुक्षेत्र में पीएमजेएवाई के तहत 22 अस्पताल है और 13 अस्पताल कोविन के लिए पंजीकृत किए गए है। सोमवार को 2310 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इस जिले में 1 लाख 45 हजार 175 लोगों को कोरोना की पहली डोज और 28054 लोगों को दूसरी डोज सहित 1 लाख 73 हजार 229 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें