फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू में अब व्हीकल फ्री डे होगा हर मंगलवार

Fri, 02 Sep 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अब हर मंगलवार व्हीकल फ्री डे होगा। मंगलवार के दिन विश्वविद्यालय की सड़कों पर विद्यार्थी शिक्षक, कर्मचारी एवं बाहर से आने वाले लोग कम-से-कम आटो मोबाइल का प्रयोग करें।  इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पर्यावरण विभाग व एनएसएस स्वयं सेवकों की मदद से लोगों को व्हीकल का कम से कम प्रयोग करने के लिए जागरूक करेगा। यह निर्णय वीरवार को कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इस बैठक में विवि अधिकारियों के साथ-साथ कुटा व कुंटिया के सदस्यों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को साफ-सुथरा व प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए हर मंगलवार विश्वविद्यालय में व्हीकल फ्री डे होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों व कर्मचारियों से मंगलवार के दिन कम-से-कम वाहनों के प्रयोग की अपील करता है। विश्वविद्यालय प्रशासन की इस योजना के तहत छात्र कल्याण अधिष्ठाता विभाग सभी विभागाध्यक्षों, निदेशकों को पत्र लिखकर अपने-अपने विभाग में शिक्षकों, विद्यार्थियों व कर्मचारियों को मंगलवार के दिन कैंपस में व्हीकल का प्रयोग न करने की अपील करेगा।

इसके साथ ही चीफ वार्डन गर्ल्स व ब्वायज हॉस्टलों में सभी वार्डनों के माध्यम से विद्यार्थियों को कम-से-कम वाहन के प्रयोग की अपील करेंगे। सुरक्षा विभाग सुरक्षा कर्मचारियों के माध्यम से बाहर से आने वाले लोगों से सेकेंड व थर्ड गेट पर  लोगों से वाहनों का प्रयोग न करने की अपील करेगा। बैठक में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन शर्मा, चीफ वार्डन ब्वायज प्रो. सीपी सिंह, चीफ वार्डन गर्ल्स प्रो. मंजूषा शर्मा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता, कुटा प्रधान डॉ. संजीव शर्मा, सचिव डॉ. महाबीर रंगा, कुंटिया के पदाधिकारी विष्णु नाथ, अंशुल शर्मा ने भाग लिया।
विज्ञापन


कुटा व कुंटिया करेंगे व्हीकल फ्री डे बनाने में सहयोग

बैठक में कुटा के प्रधान डॉ. संजीव शर्मा, सचिव डॉ. महाबीर रंगा व कुंटिया के पदाधिकारी विष्णु नाथ व अंशुल शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी संघ शिक्षकों व गैर-शिक्षक कर्मचारियों से वाहनों के कम से कम प्रयोग की अपील करेगा। दोनों संघों के पदाधिकारियों ने शिक्षकों व गैर-शिक्षक कर्मचारियों से इस मुहिम में सहयोग की अपील की है।

एनएसएस व पर्यावरण विभाग के विद्यार्थी करेंगे जागरूक
कैंपस में सिर्फ मंगलवार ही नहीं बल्कि हर दिन कम से कम वाहनों का प्रयोग हो इसके लिए एनएसएस स्वयं सेवक व पर्यावरण विभाग के विद्यार्थी पूरे कैंपस में जागरूकता की मुहिम चलाएंगे ताकि विद्यार्थियों को कैंपस में वाहनों के कम प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें