फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू वॉलीबॉल टीम ने पेश की खेलो इंडिया में दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू की पुरुष वॉलीबॉल की टीम अपनी पूरी तैयारी के साथ इस वर्ष की खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अपना प्रभुत्व कायम करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

खेल विभाग के खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 -23 की वॉलीबॉल की प्रतियोगिता के लिए लखनऊ उत्तर प्रदेश को चयनित किया गया हैं और यह प्रतियोगिता मई के अंतिम सप्ताह में करवाई जाएंगी। इसकी तैयारियों के लिए विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी कोच राजेश कुमार और अर्जुन पुरस्कार विजेता डॉ दलेल सिंह के मार्गदर्शन में केयू की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर अपना लोहा मनवाया था। केयू जो कि लगातार 19 बार नॉर्थ जोन वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता है, जिसने ऑल इंडिया में जीत हासिल की जो कि चार से आठ जनवरी 2023 को मंगलोर यूनिवर्सिटी में हुई थी।
विज्ञापन

पिछले सत्र भी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में केयू की टीम ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के पहले एडिशन में केयू की टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया था। यह गेम्स केआईआईटी भुवनेश्वर में 2020 में खेले गए थे। इसके साथ साथ 2020 में केआईआईटी भुवनेश्वर में खेले गए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में भी केयू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इन सभी उपलब्धियों के दम पर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की वॉलीबॉल टीम इस साल भी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की प्रमुख दावेदार मानी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें