पिहोवा। गांव गुमथला गढू के समीप गत रात गेहूं से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। जिस पर समय रहते काबू पाया गया और भारी नुकसान को होने से बचाया गया। गौरतलब है कि गत रात्रि गुमथला गढू मंडी से एक ट्रक गेहूं के 496 कट्टे भर कर चला था। वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहा था तो उसके इंजन में अचानक आग भड़क गई। ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई और तुरंत इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया का। वहीं आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और आग बुझाने में मदद की। आग इस तरह तेजी से फैल रही थी अगर समय पर इस पर काबू नहीं पाते तो आस पास के खेत के खेतों में भी खड़ी फसल को नुकसान हो सकता था।