फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुआ केयू कुलपति का नाम फाइनल

Wed, 17 Feb 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी के कुलपति पद के लिए अभी नाम फाइनल नहीं हुआ है। चंडीगढ़ में मंगलवार को हुई सर्च कमेटी की पहली बैठक बेनतीजा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि कुलपति का नाम सर्च कमेटी की अगली बैठक में फाइनल हो सकता है।
विज्ञापन



केयू में नियमित कुलपति की बैठक के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गठित सर्च कमेटी की पहली बैठक मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई। बैठक में सर्च कमेटी के तीनों सदस्य जिनमें हिमाचल प्रदेश के कुलपति कुलदीप चंद अग्निहोत्री, जस्टिस प्रमोद कोहली और लेफ्टिनेंट जनरल ओपी कौशिक मौजूद रहे।

कई घंटों तक चले मंथन के बाद मंगलवार को देर शाम तक भी किसी एक नाम पर कोई मुहर नहीं लग पाई है। बताया जा रहा है कि कुलपति पद पाने के लिए 200 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया हुआ है। इनमें से हालांकि कई आवेदक तो कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के ही डीन स्तर और विभाग प्रमुखों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डीडीएस संधू के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद से कुलपति का पद रिक्त पड़ा था। जिसके बाद हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरदीप कुमार को यूनिवर्सिटी में कार्यवाहक कुलपति के तौर पर जिम्मेदारी सौंप दी थी।

कार्यवाहक कुलपति हरदीप कुमार के पास लोक निर्माण विभाग का भी कार्यभार है। ऐसे में वे यूनिवर्सिटी को कम ही समय दे पाते हैं। मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई बैठक बेनतीजा रही। संभावना जताई जा रही है कि सर्च कमेटी की अगली बैठक में केयू कुलपति के नाम पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें