फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क हादसे में केयू के सुरक्षा कर्मी की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। झांसा रोड पर सिंहपुरा गांव के पास शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने टक्कर में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मी सुरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

घायलों में सुरेश कुमार का भांजा जोगिंद्र कुमार और ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग शामिल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। कार के सुरक्षा गुब्बारे भी खुल गए थे। पुलिस को हादसे की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंची और शव को एलएनजेपी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जोगिंद्र कुमार ने बताया कि वे रात करीब सात से आठ बजे सिंहपुरा गांव के पास पहुंचे थे। तभी खेतों की तरफ से अचानक एक लाल रंग का ट्रैक्टर सड़क पर आ गया। ट्रैक्टर चालक तेज गति से आया और उनकी कार में टक्कर मार दी। सुरेश कुमार मूल रूप से रोहटी गांव के निवासी थे। वह वर्तमान में परिवार के साथ डीडी कॉलोनी में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी। शनिवार को सुरेश की ड्यूटी नहीं थी। केयू के सुरक्षा अधिकारी डॉ. आनंद का कहना है कि सुरेश कुमार कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी थे। विश्वविद्यालय की ओर से परिवार के लिए जो भी संभव सहायता होगी, वह की जाएगी।

ट्रैक्टर पर नहीं थी नंबर प्लेट
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर में चालक समेत तीन लोग सवार थे और हादसे में तीनों घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर और कार मौके पर ही खड़े रहे। हालांकि ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी
केयूके थाना प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि सुरेश कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

गर्दन और छाती में लगी गंभीर चोट
फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश का कहना है कि पोस्टमार्टम के दौरान सुरेश कुमार की गर्दन और छाती में गंभीर चोट मिली हैं। इन्हीं चोट के कारण उनकी मौत हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें