फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू की प्रोफेसर नीरा राघव शीर्ष 2 फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) की प्रोफेसर नीरा राघव विश्व के शीर्ष 2 फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल हो गई हैं। उन्हें स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और एल्सेवियर द्वारा जारी सूची में जगह मिली है। यह उपलब्धि उन्हें औषधीय रसायन विज्ञान और जैव-अणुक रसायन विज्ञान में उनके शोध योगदान के लिए मिली है।
विज्ञापन

प्रोफेसर राघव के 150 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उनके शोध में कैंसर उपचार के लिए लक्षित औषधि वितरण और अपशिष्ट जल उपचार जैसे विषय शामिल हैं। उन्होंने रोगों से जुड़े एंजाइमों के अवरोधन पर भी महत्वपूर्ण काम किया है। यह सूची स्कोपस डेटाबेस के शोध और उद्धरण संबंधी आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित है। इसमें शोध-पत्रों की संख्या, उद्धरण और एच-इंडेक्स जैसे मानकों को देखा जाता है। प्रोफेसर राघव की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के शोध कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें