फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि की परीक्षाएं पांच मई से, डेटशीट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा शाखा की ओर से विभिन्न कक्षाओं की डेटशीट जारी की गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि बैचलर्स ऑफ एजुकेशन (जनरल) (दो वर्षीय कोर्स) पार्ट-एक और दो (संबद्ध कॉलेजों के लिए) की परीक्षा पांच मई से 30 मई तक, बैचलर्स ऑफ एजुकेशन (जनरल) (एक वर्षीय कोर्स) की परीक्षा 13 मई से 30 मई तक, बीए /बीएससी (जनरल) पार्ट-तीन (वार्षिक प्रणाली) की परीक्षा दो मई से 27 मई, बीकॉम पार्ट- तीन (वार्षिक प्रणाली) की परीक्षाएं पांच मई से 20 मई तक आयोजित होंगी। डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि बीसीए पार्ट-तीन (वार्षिक प्रणाली) की परीक्षा पांच मई से 20 मई तक तथा शास्त्री पार्ट-तीन (वार्षिक प्रणाली) की परीक्षाएं पांच मई से 22 मई तक आयोजित होंगी। इस संबंध में अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें