फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा से एक दिन पहले तक भी नहीं मिल पाए रोल नंबर

Fri, 12 May 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
kurukshetra - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केयू प्रशासन के छात्रों को हर सुविधा ऑनलाइन दिए जाने के दावे कर रहा है। जबकि यह दावे धरातल पर कहीं दिखाई नहीं दे रहे है। इन दावों की पोल वीरवार को उस समय खुल गई जब अगले दिन शुक्रवार को होने वाली परीक्षा के लिए भी छात्र-छात्राओं को रोल नंबर नहीं मिल पाए। यहां तक कि अधिकारियों ने उनकी इस समस्या को गंभीरता से लेना भी मुनासिब नहीं समझा और उन्हें कई घंटो तक अधिकारियों से मिलने के लिए भी बाट जोहनी पड़ी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब कुलपति भी उन्हें मिलने का समय देकर नहीं आए। इस पर छात्रों ने कुलपति कार्यालय का गेट बंद कर दिया और जमकर नारेबाजी की। इनसो प्रधान विक्रम गुज्जर, युवराज सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, अमित व अमनदीप सहित अन्य छात्रों ने बताया कि मॉस कम्यूनिकेशन विभाग के करीब 40 छात्रों को रोल नंबर नहीं मिल पाए है जबकि उनकी शुक्रवार को परीक्षा शुरू होनी है। जब वे रोल नंबर लेने पहुंचे तो उनकी किसी ने भी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद वे कुलसचिव के पास पहुंचे तो उन्होंने मिलने के लिए तीन घंटे तक इंतजार करवाया।

जब वह उनसे नहीं मिल पाए तो वे कुलपति कार्यालय पहुंचे जहां कुलपति ने उन्हें तीन बजे का मिलने का समय दिया, लेकिन वे साढ़े तीन बजे तक भी कार्यालय नहीं पहुंचे। इस पर वे गेट बंद कर गहरा रोष प्रकट करने को मजबूर हुए। उन्होंने कहा कि एक ओर केयू प्रशासन विश्वविद्यालय को हाईटेक बनाए जाने के बड़े-बड़े दावे कर रहा है वहीं दूसरी ओर परीक्षा से एक दिन पहले तक भी रोल नंबर जारी नही किए जाते। यहां तक कि छात्रों की समस्याओं को कोई भी अधिकारी गंभीरता से नहीं लेेता और छात्र धक्के खाने को मजबूर होते है।
विज्ञापन


कमेटी करेगी जांच, वीसी ने दिया आश्वासन
रोष जता रहे छात्रों को दोपहर बाद वीसी डॉ. केसी शर्मा ने आश्वासन दिया कि उनके संबंधित विभाग की ओर से कोई फाइल आई हुई है, जिसमें कुछ आपत्तियां लगाई गई है। उन्हीं के चलते ही रोल नंबर जारी नहीं किए जा सके, लेकिन अब एक कमेटी गठित कर दी गई है जो पूरे मामले की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि बिना रोलनंबर के भी कुछ निर्धारित राशि देकर वे परीक्षा दे सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें