कुरुक्षेत्र। परीक्षा शाखा द्वारा 18 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि मई 2025 में बीपीएड चतुर्थ सेमेस्टर (फ्रेश प्लस री) आईयूएमएस, बीपीएड द्वितीय सेमेस्टर (फ्रेश प्लस री) आईयूएमएस, बीपीएड द्वितीय सेमेस्टर (री) नॉन-सीबीसीएस, बीपीएड चतुर्थ सेमेस्टर (फ्रेश प्लस री) नॉन-सीबीसीएस, बीए (ऑनर्स) छठा सेमेस्टर, एमएससी बायो-केमिस्ट्री दूसरा और चौथा सेमेस्टर (री-अपीयर), एमए (संस्कृत) सीबीसीएस चौथा सेमेस्टर, बीएड द्वितीय वर्ष (फ्रेश) आईटीटीआर, बीएड द्वितीय वर्ष (री-अपीयर) आईटीटीआर, भगवत गीता भाग-एक पर परिचयात्मक स्तर का कार्यक्रम तथा बीएचएमसीटी छठा सेमेस्टर गैर-सीबीसीएस (फ्रेश प्लस री) कक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं।
डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि दिसंबर 2024 में आयोजित बीए विद मेजर इन हिस्ट्री प्रथम सेमेस्टर, बीएससी (ऑनर्स) गणित प्रथम सेमेस्टर, बीए विद मेजर इन पंजाबी प्रथम सेमेस्टर, बीएससी (होम एससी ) पांचवा (फ्रेश प्लस री) तथा भगवत गीता भाग-एक पर परिचयकर्ता स्तरीय कार्यक्रम तथा एमएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। इसके साथ ही मई 2024 में आयोजित बीएड. प्रथम वर्ष (सीडीओई) का परिणाम भी घोषित किया है।