फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू के भवन जर्जर , सुरक्षा पर मंडराया खतरा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।संस्कृत एवं प्राच्यविद्या संस्थान की इमारत की जर्जर हालत। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्थापना शाखा भवन में बीमों में दरारें आने के बाद उसे खाली करा लिया गया है। इस घटना ने विश्वविद्यालय परिसर की अन्य पुरानी इमारतों की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में कई विभागों की इमारतों की जर्जर हालत सामने आई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कई विभागों में छज्जे टूट रहे हैं और प्लास्टर उखड़ रहा है। इमारतों से सरिया बाहर निकल रही है, जिससे उनकी दीवारें कमजोर हो गई हैं। यह स्थिति भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। शिक्षा विभाग, केंद्रीय पुस्तकालय, संस्कृत एवं प्राच्यविद्या संस्थान और दर्शन विभाग की इमारतें विशेष रूप से खराब हालत में हैं। इन इमारतों की मरम्मत और रखरखाव पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।
विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की इमारत सबसे अधिक चिंता बढ़ा रही है। विभाग के मुख्य प्रवेश द्वार के ऊपर बना छज्जा कई जगह से टूट चुका है। प्लास्टर उखड़ने के बाद लोहे की सरिया तक दिखाई देने लगी है। हैरानी की बात यह है कि इसी रास्ते से रोज सैकड़ों विद्यार्थी, शोधार्थी और शिक्षक गुजरते हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से इस संबंध में पहले ही लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को पत्र भेजा जा चुका है लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया। जवाहरलाल नेहरू पुस्तकालय की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। पुस्तकालय की छत और सीलिंग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
बारिश के दिनों में यहां खतरा और बढ़ जाता है। विद्यार्थियों का कहना है कि लंबे समय से मरम्मत की मांग उठ रही है लेकिन काम अपेक्षित गति से नहीं हो पाया। संस्कृत एवं प्राच्यविद्या संस्थान की इमारत भी समय की मार झेल रही है। भवन के बाहरी हिस्सों में प्लास्टर उखड़ चुका है और कई जगह दीवारों का हिस्सा टूटने लगा है। दर्शन विभाग की इमारत में भी दीवारों और छज्जों पर जर्जरता साफ दिखाई देती है। परिसर में ऐसे कई अन्य पुराने भवन हैं जिनकी समय रहते तकनीकी जांच और मरम्मत जरूरी मानी जा रही है। बता दें कि अमर उजाला ने 18 जून को भी विश्वविद्यालय के जर्जर भवनों की स्थिति को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

कुरुक्षेत्र।संस्कृत एवं प्राच्यविद्या संस्थान की इमारत की जर्जर हालत। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें