फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू में पीजी और प्रोफेशनल कोर्सों के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके तहत विभिन्न प्रकार के कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया 25 मई से शुरु कर दी गई हैं, जो ऑनलाइन माध्यम से होगी। इसके लिए सोमवार को हैंडबुक ऑफ इंफॉर्मेशन (एचबीआई) जारी करते हुए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल को एक्टिवेट किया गया।
विज्ञापन


प्रवेश प्रक्रिया के तहत एमए, एमएससी, एमकॉम, एमबीए, एमसीए, एमफार्मेसी, एलएलएम, एमटेक, बीएड, एमएड, एमपीएड, बीपीएड और एलएलबी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। वहीं एमटेक और पीजी डिप्लोमा कोर्सों के लिए आवेदन 5 जुलाई तक किए जा सकेंगे। इसके अलावा फ्रेंच, जर्मन, उर्दू, संस्कृत, योगा, कम्युनिकेशन स्किल, भगवद्गीता और मोरल एंड स्प्रिचुअल काउंसलिंग जैसे सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्सों के लिए आवेदन 28 जुलाई रात 11:55 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।

कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने पोर्टल को एक्टिवेट करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जरूरतों और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रमों में बदलाव किए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और करियर अवसर मिल सकें।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से जारी एचबीआई में कोर्सवार सीटें, पात्रता, फीस और प्रवेश प्रक्रिया की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि प्रदेश के एससी, बीसी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये शुल्क रखा गया है।


बॉक्स

इन प्रमुख पाठ्यक्रमों में होंगे दाखिले

विश्वविद्यालय में एमए के तहत अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, संस्कृत, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और महिला अध्ययन सहित कई विषयों में प्रवेश होंगे।

एमएससी कार्यक्रमों में बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फॉरेंसिक साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित और जियोग्राफी जैसे विषय शामिल हैं। वहीं एमबीए, एलएलबी, एलएलएम, एमकॉम और मास कम्युनिकेशन से जुड़े कोर्सों में भी आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें