फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू बना हरियाणा का पहला डीडीई मोबाइल एप लांच करने वाला विश्वविद्यालय

Sat, 01 Oct 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
एप लांच करते हुए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र प्रदेश का पहला निदेशालय है जो दूरवर्ती शिक्षा के क्षेत्र में मोबाइल एप्लीकेशन का प्रयोग कर रहा है और सभी सूचनाएं विद्यार्थियों के मोबाइल में सीधे ही पहुंचाने के लिए मोबाइल एप लांच कर रहा है। उन्होंने आगे बताया कि केवल सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी द्वारा ही दूरवर्ती शिक्षा को देश के कोने-कोने में पहुंचाया जा सकता है। इस डिजिटल युग में हम संचार माध्यमों का अधिक से अधिक प्रयोग करके ही दूरवर्ती शिक्षा को और अधिक विस्तारित कर  सकते हैं। वे शुक्रवार को केयू के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में डीडीईकेयूके मोबाइल एप को लांच करते हुए बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।    
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को अब हर सूचना फिंगर टिप्स से मिलेगी और मोबाइल एप्लीकेशन के द्वारा हम निदेशालय की नवीनतम सूचनाओं को अति शीघ्र छात्रों तक पहुंचा सकते हैं। कुलपति ने दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय की निदेशक प्रो. मंजूला चौधरी एवं उनकी टीम को इस एप को लांच करने के लिए बधाई दी। इस एप में दाखिले के कन्फर्मेशन, पीसीपी शेड्यूल, परीक्षा जानकारी सहित जब तक विद्यार्थी का कोर्स पूरा नहीं होता तब तक पूरी जानकारी इसके माध्यम से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस डीडीई एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा और विद्यार्थी को हर जानकारी इससे मिलेगी। मोबाइल एप्लीकेशन के डेवलपर दीपक कुमार ने बताया कि यह मोबाइल एप्लीकेशन  डीडीईकेयूके की साईट के अलावा एंड्राइड के गूगल प्ले स्टोर पर डीडीइकेयुके के नाम से निशुल्क डाउनलोड की जा सकती है। इस मौके पर प्रो. अनिल वोहरा, प्रो. श्याम कुमार, प्रो. पवन शर्मा, प्रो. तेजेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें