फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सामूहिक नृत्य में केएस कॉन्वेंट स्कूल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर श्री जयराम विद्यापीठ में चल रही अंतर्विद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन गीता व रामायण पर आधारित सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में करीब 20 स्कूलों की विभिन्न टीमों के प्रतिभागियों ने धमाल मचाया। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में केएस कॉन्वेंट स्कूल और इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल की टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अग्रसेन पब्लिक स्कूल सेक्टर 13, सेठ टेक चंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल और पार्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा ने दूसरा स्थान हासिल किया। एसकेएस इंटरनेशनल गुरुकुल कुरुक्षेत्र, यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल और श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अवसर पर श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने प्रतिभागियों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाभारत के कई प्रसंग इस बात का प्रमाण हैं कि जीवन में हमेशा सत्य और संस्कारों के मार्ग पर चल कर सफलता हासिल होती है।
गुरुओं की प्रेरणा से ही जीवन में सदमार्ग एवं सफलता मिलती है। अभिभावकों को भी चाहिए कि वह अपने बच्चों को गीता से जोड़ें और गीता का अध्ययन करने की आदत डालें। ब्रह्मचारी ने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कारों से मजबूत समाज और राष्ट्र का निर्माण होगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में डाॅ. सुरभि काठपाल और डाॅ. रमा कांता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस अवसर पर राजेंद्र सिंघल, कुलवंत सैनी, केके कौशिक, ईश्वर गुप्ता, टेक सिंह लौहार माजरा, राजेश सिंगला, पूर्व सरपंच राजेश शर्मा व अन्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें