फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विज्ञान केंद्र में प्रकृति संरक्षण पर पोस्टर मेकिंग में कृतिका प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय की कृतिका प्रथम रहीं। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, थानेसर की गिन्नी शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। केसरी देवी लोहिया जय राम पब्लिक स्कूल की रूपप्रीत तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को कार्यक्रम में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पौधरोपण, पेड़-पौधों की पहचान और भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डॉ. संदीप गुप्ता ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को वर्तमान की बड़ी जरूरत बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को जल संरक्षण, पौधरोपण और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। केंद्र के शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार दास ने प्रकृति संरक्षण को आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें