केंद्र सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट श्रीकृष्णा सर्किट के तहत कुरुक्षेत्र और करनाल जिले को विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया। इस प्रोजेक्ट के तहत कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर, श्रीकृष्णा म्यूजियम, कुरुक्षेत्र शहर, सन्निहित सरोवर, ज्योतिसर, अमीन और नरकरतारी, करनाल के सालवन, सीता माई के अलावा करनाल शहर को सुंदर और भव्य बनाने के लिए शामिल किया है। इन स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन ने 202 करोड़ 98 लाख रुपये का एक प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव को अंतिम अनुमति के लिए केंद्र सरकार के पास भेज दिया है। विधायक सुभाष सुधा ने शुक्रवार को श्रीकृष्णा सर्किट के लिए बनाए गए प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी। ज्योतिसर तीर्थ पर भगवान अर्जुन को गीता के उपदेश दिए थे। करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से भगवान श्रीकृष्ण के विराट रूप की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। अमीन गांव में चक्रव्यूह बनाकर अभिमन्यु का वध किया था। इसी जगह पर अभिमन्यु चक्रव्यूह का भी निर्माण किया जाएगा।
1. श्रीकृष्णा संग्रहालय के अपग्रेडेशन और रिनोवेशन पर 2 करोड़ - संग्रहालय में नए ब्लॉक बनाने के लिए 10 करोड़ - डायरेक्शन और इन्फोर्मेटरी सिग्नेस पर 20 लाख - पार्किंग व्यवस्था पर 50 लाख- पर्यटकों की सुविधाओं के लिए 1 करोड़ - संग्रहालय के रास्ते की सजावट के लिए 1 करोड़
2. ब्रह्मसरोवर पर लैंड स्केपिंग और लेक फ्रंट के विकास के लिए 10 करोड़ - डायरेक्शन और इन्फोर्मेटरी सिग्नस के लिए 50 लाख, - मेला ग्राऊंड के डेवेलपमेंट और अपग्रेडेशन के लिए 1 करोड़ - पार्किंग फैसिलिटी के लिए साढ़े 3 करोड़ - स्टेट ऑफ आर्ट एवी शो डेवलपमेंट के लिए 10 करोड़ - पर्यटकों की सुविधाओं के लिए 1 करोड़ - सिटिंग एरिया में 100 बेंचों की व्यवस्था पर 1 करोड़ - ब्रह्मसरोवर के रास्तों की सजावट के लिए 1 करोड़
3. सन्निहित सरोवर के क्षेत्र में लैंड स्केपिंग कार्य पर 1 करोड़ - व्यवस्थाओं के अपग्रेडेशन व रिनोवेशन पर 5 करोड़ - सरोवर की रिडेवलपिंग पर 1 करोड़ - सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर 50 लाख - डायरेक्शन व इन्फोर्मेटरी सिग्नस पर 20 लाख, - डेवेलपमेंट ऑफ विजिटर मैनेजमेंट फैसिलिटी पर 1 करोड़ - सिटिंग एरिया में 20 बेंचों पर 50 लाख - रास्तों की सजावट पर 1 करोड़ - पार्किंग व्यवस्था पर 50 लाख
4. शहर में विभिन्न व्यवस्थाओं जिनमें टूरिस्ट बस सर्विस पर 75 लाख- 100 कमरों वाले स्टार रेटेड होटेल पर 25 करोड़ - बजटेड होटेल पर 10 करोड़ - टूरिस्ट अराईवल सेंटर पर 2.5 करोड़ - श्रीकृष्ण के जीवन व शिक्षाओं पर आधारित विषय पर 5 करोड़ - दो टूरिस्ट इन्फोर्मेशन सेंटर पर 5 करोड़ - सड़कों के सुधारीकरण पर 10 करोड़ - मुख्य मार्गों की साज सजावट पर 1 करोड़ - बैटरी से चलने वाले वाहनों पर 1 करोड़
5. ज्योतिसर तीर्थ पर खर्च होंगे 50 करोड़- लैंडस्केपिंग ऑफ ओवरऑल एरिया पर 5 करोड़ - श्रीकृष्णा की विराट प्रतिमा स्थापित करने पर 8 करोड़ - पीने के पानी की व्यवस्था के अपग्रेडेशन और मेंटेनेंस पर 5 करोड़ - रिक्रियेशन आफ बैटल फॉर्मेशन पर 10 करोड़ - डेवेलपमेंट आफ स्टेट आफ आर्ट एवी शो पर 10 करोड़ - पर्यटकों की सुविधाओं के अपग्रेडेशन पर 1 करोड़ - डायरेक्शन एवं इन्फोर्मेटरी सिग्नस पर 20 लाख - विजिटर मैनेजमेंट फैसिलिट, इन्फोर्मेशन कियोस्क व फूड कियासक के विकास पर 1 करोड़ - सिटिंग एरिया में 20 बेंचों की व्यवस्था पर 50 लाख - एम्फीथियेटर के विकास पर 5 करोड़ - रास्तों की सजावट पर 1 करोड़, पार्किंग पर 3.5 करोड़
अमीन में बनेगा अभिमन्यू का चक्रव्यूह-गांव अमीन में अभिमन्यू चक्रव्यूह के रिक्रिएशन पर 5 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान -लैंडस्केपिंग ऑफ एरिया पर 1 करोड़- व्यवस्थाओं के अपग्रेडेशन एंड रिनोवेशन पर 2 करोड़ - सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर 50 लाख - डायरेक्शन इर्न्फोमेटरी सिग्नस पर 20 लाख रुपए - डेवेलपमेंट ऑफ विजिटर मैनेजमेंट फैसिलिट पर 1 करोड़ - सिटिंग एरिया में 20 बैंचों पर 50 लाख रुपये- रास्तों की सजावट पर 1 करोड़, पार्किंग पर 50 लाख रुपये
नरकरतारी के बाण गंगा तीर्थ का भी होगा सौंदर्यीकरण - नरकरतारी के बाण गंगा तीर्थ की लैंडस्केपिंग ऑफ एरिया पर 1 करोड़- व्यवस्था के अपग्रेडेशन व रिनोवेशन 1 करोड़ - सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट 50 लाख रुपए - डायरेक्शन और इन्फोर्मेटरी सिग्नस पर 20 लाख - डेवेलपमेंट ऑफ विजिटर मैनेजमेंट फैसिलिटी पर 1 करोड़ - सिटिंग एरिया में 20 बेंचों पर 50 लाख रुपये - रास्तों की साज-सजावट पर 1 करोड़, पार्किंग व्यवस्था पर 50 लाख - भीष्म डेथ सिक्वेंस के रिक्रिएशन पर 2 करोड़
करनाल शहर पर भी खर्च होंगे 5 करोड़ 90 लाखविधायक सुभाष सुधा ने कहा कि करनाल शहर के पर्यटन और तीर्थ स्थलों के सरोवर के रिडेवेलपमेंट पर तीन करोड़, डेवेलपमेंट ऑफ विजिटर मैनेजमेंट फैसिलिटी पर 1 करोड़, लैंडस्केपिंग ऑफ एरिया 20 लाख, कर्ण की प्रतिमा स्थापित करने पर 50 लाख, पार्किंग व्यवस्था पर 50 लाख रुपए, रास्तों की सजावट पर 50 लाख रुपए, डायरेक्शन एवं इनफार्मेटरी सिग्नस पर 20 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
सालवन तीर्थ पर खर्च होंगे 2 करोड़ 40 लाखकरनाल के सालवन तीर्थ पर 50 कारों की पार्किंग व्यवस्था पर 50 लाख रुपए, अप्रोच रोड की इम्प्रूवमेंट पर 1.1 करोड़, हाई मास्ट लाईट पर 10 लाख, सोलर लाईट 5 केवीए पर 10 लाख, पर्यटकों की सुविधाओं के लिए 10 लाख, कांप्लेक्स की सजावट हेतु 10 लाख, लैंडस्केपिंग पर 20 लाख, सिग्नस पर 20 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
सीमा माई स्थल पर खर्च होगा 85 लाखकरनाल के सीता माई गांव पर स्थित और पर्यटन स्थल के एंट्री गेट पर 20 लाख रुपये, सिग्रस पर 20 लाख, मेडिएशन हॉल पर 15 लाख, लैंडस्केपिंग आफ सराउंडिंग पर 10 लाख, इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर फूड कियोस्क पर 10 लाख, पार्किंग व्यवस्था पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। थानेसर विधानसभा क्षेत्र के विकास का कार्य जोरों पर चल रहा है। एक वर्ष के भीतर शहर के विकास के लिए करोड़ों रुपये की ग्रांट मंजूर हो चुकी है। जिला प्लानिंग के तहत दो करोड़ रुपये आए हैं। गांवों के विकास के लिए भी 10 करोड़ और तीन करोड़ रुपये भद्रकाली रोड के लिए आए थे। शहर के विकास के पांच करोड़ रुपये आ चुके हैं। केडीबी रोड्स के जीर्णोद्धार के लिए भी फंड आ चुका है। टेंडर कर वर्क अलॉट कर दिया गया है। जिले में जितने प्रोजेक्ट और कार्यों की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की है। उन पर कार्य जारी है। कुछ प्रोजेक्ट मंजूरी के लिए गए हैं तो कुछ के टेंडर लेवल पर हैं। विधानसभा क्षेत्र में विकास तेजी से किया जा रहा है। श्रीकृष्णा सर्किट के तहत भी 202.98 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया गया है। सुभाष सुधा, विधायक, थानेसर।