कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय की पुस्तकालय परिषद की ओर से शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में इंस्पायर योर सेल्फ विषय पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं को भगत सिंह व अमर बलिदानियों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए लेख लिखने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम कोमल, द्वितीय किरण, तृतीय हिमांशी शुक्ला तथा हीना ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्राचार्य मीनाक्षी ठकराल ने निहित ज्ञान कोष का अधिक प्रयोग करते हुए अध्ययनशील बन कर विद्यार्थी जीवन में सदैव समय का सदुपयोग करने का संदेश दिया। इस मौके पर पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ पूजा शर्मा, डॉ. सुमन राजन, डॉ. आरती अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद