फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 23 मार्च को होगी किसान मजदूर जनक्रांति रैली

Sun, 22 Feb 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की किसान मजदूर जनक्रांति रैली 23 मार्च को पिपली में होगी। इसमें पंजाब, राजस्थान, यूपी, हरियाणा आदि राज्यों से भी किसान भाग लेंगे। रैली और आंदोलन की भावी रणनीति तय करने के लिए 22 फरवरी को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय बैठक होगी। ये जानकारी भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया सलाहकार राकेश बैंस ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 23 मार्च की रैली पांच अहम मुद्दों को लेकर हो रही है, जिस बारे यूनियन पहले ही राज्य में सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर सरकार को जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन दे चुकी है। बैंस ने कहा कि 23 मार्च की रैली बहुत प्रभावशाली होगी। सबसे अहम मुद्दे हैं देश के किसानों को कर्जमुक्त किया जाए, जो किसान सरकार की गलत और कृषि विरोधी नीतियों के कारण कर्ज में डूबा है। अमेरिका के साथ ट्रेड डील देश की कृषि एवं किसान तथा बाजार के लिए घातक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें