फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिपली में 22 को होगी किसान महापंचायत, विस चुनाव को लेकर बनाएंगे रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान मोर्चा गैर राजनीतिक व भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह गुट की ओर से 22 सितंबर को पिपली में महापंचायत होगी, जिसमें प्रदेश भर से किसान शामिल होंगे। महापंचायत में किसान विधानसभा चुनाव को लेकर फैसला लेंगे। शुक्रवार को यूनियन के पदाधिकारियों की सन्निहित सरोवर के पास बैठक हुई, जहां यूनियन के पदाधिकारियों ने महापंचायत को सफल बनाने के लिए ड्यूटियां लगाईं।
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, जिला प्रधान संजू नंबरदार, संजीव आलमपुर सहित अन्य किसानों ने बताया कि इस महापंचायत में किसान अपनी पुरानी चल रही मांगों को लेकर ही रणनीति बनाएंगे। उन्होंने बताया कि किसान लंबे समय से एमएसपी व अन्य मांगों को लेकर आग्रह करते रहे हैं लेकिन आज तक हर सरकार उन्हें गुमराह ही करती रही है। इस महापंचायत में विधानसभा चुनाव के चलते बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें