कुरुक्षेत्र। बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बाल वाटिका के बच्चों के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें सभी बच्चों ने जमकर मस्ती की और पानी के खेल खेले। बच्चों ने पूल में पानी के विभिन्न खेल खेले, जैसे कि पानी में गेंदें फेंकना और पूल में तैरना। उन्होंने कहा कि यह बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव था। सभी शिक्षकों ने बच्चों के साथ मस्ती की। इस अवसर पर निदेशक ईश्वर सिंह एवं उपाध्यक्ष रेखा देवी ने कहा की इस तरह कि गतिविधियां छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास में विशेष योगदान अदा करती हैं।