फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार, बंधक की सकुशल रिहाई

विज्ञापन
kidnap - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को एक युवक के अपहरण के मामले में शाहाबाद से कार सवार तीनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी कार से अपहृत युवक व उसके दोस्त को सकुशल छुड़ा लिया गया है। पकड़े गए तीन अपहरणकर्ताओं में एक शाहाबाद, एक लाडवा का रहने वाला है जबकि तीसरा कैथल के रामनगर का निवासी है। पहली नजर में मामला लेनेदेन विवाद का लगता है।
विज्ञापन

लाडवा थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि रेड रोड वासी मोहित अरोड़ा ने मंगलवार सुबह शिकायत दी थी कि उसका भाई राजन लापता हो गया है। राजन लोगों को विदेश भेजने का काम करता है । पुलिस को इस संबंध में गुप्त जानकारी मिली कि तीन लोग एक कार में दो युवकों को जबरन लेकर शाहाबाद की ओर गए हैं और वहां जीटी रोड पर फलाईओवर के नीचे किसी का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम तैयारी करके शाहबाद के लिए रवाना हो गई और फलाईओवर के नीचे खड़ी कार की तलाशी ली गई तो उसमें से लाडवा निवासी युवक राजन व उसका दोस्त दीपक बरामद किए गए ।
पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गांव कंदौली थाना बाबैन निवासी सोमपाल, गांव रावा शाहबाद निवासी सूबे सिंह व कैथल जिला के गांव रामनगर सीवन निवासी गुरदेव सिंह को युवकों के अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों ने लाडवा से ही राजन व उसके दोस्त दीपक का अपहरण किया और उन्हें जबरन अपने साथ शाहबाद ले गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा, पूरे मामले की जांच के बाद ही अपहरण के कारण का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

वहीं इस बारे में जब अपहरणकर्ताओं से छुड़ाए गए युवक से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वह घर या ऑफिस में नहीं मिला। घर पर संपर्क करने पर उसके परिजनों ने उसके बारे में कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। सूत्रों का कहना है कि पूरा मामला लेनदेन का हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें