फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रामशरण माजरा में सीएम के जन्मदिन पर खीर का भंडारा

विज्ञापन
बाबैन। गांव रामशरण माजरा में भंडारे में शामिल हुए ग्रामीण। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बाबैन। गांव रामशरण माजरा में भारतीय जनता पार्टी युवा मंडल की अगुवाई में मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भव्य खीर का भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में गांव व आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों ग्रामीणों ने खीर का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। युवाओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया और मुख्यमंत्री के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। भंडारे की व्यवस्था पूरी तरह से सुव्यवस्थित रही जिससे सभी श्रद्धालुओं को सहज रूप से प्रसाद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मंडल प्रधान विकास सैनी माजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जनसेवा और विकास की सोच के प्रतीक हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जन्मदिन सेवा और सामाजिक समर्पण के रूप में मनाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि ओम प्रकाश सैनी, गुलशन सैनी, प्रवीण सैनी, बलकार सिंह, वैभव शर्मा और गुलशन माजरा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें