फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेवाकार्यों में प्रशंसनीय योगदान के लिए खरैती लाल सम्मानित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खरैती लाल सिंगला को सम्मानित करते ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, साथ में अन्य। विज्ञ​प्त
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम संस्थाओं के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी सेक्टर-7 स्थित सिंगला निवास पर पहुंचे। उन्होंने यहां श्री जयराम विद्यापीठ कुरुक्षेत्र से जुड़े प्रमुख समाजसेवी व ट्रस्टी खरैती लाल सिंगला को सम्मानित किया। ब्रह्मचारी ने जन सेवाओं और सहयोग कार्यों में सराहनीय योगदान देने पर उनकी पीठ थपथपाई। ब्रह्मचारी ने कहा कि सिंगला जीवन के आठवें दशक में पहुंचने के बाद भी निरंतर सक्रियता के साथ सेवाकार्यों में जुटे हैं। यह गुण उनके समर्पण भाव को दर्शाता है। इस अवसर पर कुलवंत सैनी, रामनिवास बंसल, भारत भूषण सिंगला, राजेंद्र सिंगला, गौरांग सिंगला, सत्यनारायण सिंगला, महेंद्र सिंगला, रविंद्र सिंगला, मूलचंद गुप्ता, सुभाष गुप्ता एडवोकेट, वेदप्रकाश, सुरेश गर्ग, ओम प्रकाश, विनोद झांसा, यशपाल राणा, राजेश, नवीन और अंकित इत्यादि सहित अन्य लोगों ने आशीर्वाद लिया।

कुरुक्षेत्र। खरैती लाल सिंगला को सम्मानित करते ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, साथ में अन्य। विज्ञप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें