फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वंदे भारत में बिगड़ी खंडेलवाल की तबीयत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त भारत स्काउट्स एंड गाइड डॉ. केके खंडेलवाल, आईएएस (सेवानिवृत्त) की वीरवार सुबह उस समय अचानक तबीयत बिगड़ गई, जब वे वंदे भारत ट्रेन में सवार होकर दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे। आनन-फानन स्टेशन पर सुबह सात बजकर 38 मिनट पर ट्रेन रुकवाकर उन्हें एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया। यहां वे करीब डेढ़ बजे तक रहे। अस्पताल में उनकी दो बार ईसीजी व ईको की गई लेकिन सभी रिपोर्ट नार्मल मिली।
विज्ञापन

डॉ. खंडेलवाल तमिलनाडु स्थित तिरुचिरापल्ली में होने वाले भारत स्काउट्स एंड गाइड के गोल्डन जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को निमंत्रण देने दिल्ली गए थे। यह समारोह 28 जनवरी से दो फरवरी तक आयोजित किया जाना है। दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात करने के बाद डॉ. खंडेलवाल वापस चंडीगढ़ लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें ट्रेन में ही कुरुक्षेत्र पहुंचने से कुछ ही समय पहले अचानक छाती में दर्द हुआ और पसीना भी आने लगा था। उनके साथ ट्रेन में सवार पीएसओ ने तत्काल सूचना रेलवे अधिकारियों को दी, जिसके बाद बिना ठहराव के यहां ट्रेन रोकी गई। रेलवे अधीक्षक शंकर लाल मीणा व जीआरपी से सहायक निरीक्षक कमल कुमार टीम के साथ पहुंचे तब तक एंबुलेंस भी बुला ली गई। तत्काल उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें बीएस हार्ट केयर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अस्पताल संचालक एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन बंसल ने बताया कि डॉ. खंडेलवाल की दो बार ईसीजी व ईको की गई। रिपोर्ट नार्मल आई तो दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें