पीटीआई और हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन जिला स्तर पर 35वें दिन भी जारी रहा, जिसके अंदर सर्वप्रथम चार साथियों ओमप्रकाश पूर्व एईओ कुरुक्षेत्र, रणधीर सिंह सैनी, कमला ओर पिंकी देवी को भूख हड़ताल पर पर बैठाया गया। रणधीर सिंह सैनी की अध्यक्षता में शारीरिक शिक्षकों का धरना को एक महीना पांच दिन हो गये हैं। रणधीर सिंह ने बताया कि धरने पर सभी साथियों में कल 18 जुलाई को जींद में हुई सर्व जातीय खाप महापंचायत के सफल आयोजन का उत्साह दिखाई दिया। इस पंचायत में जिला कुरुक्षेत्र के सभी संगठन और कर्मचारियों में से लगभग 500 साथियों ने महापंचायत जींद में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन सब का पीटीआई संघर्ष समिति ने आभार व्यक्त किया।
धरने पर खापों के द्वारा लिये गए फैसलों पर विस्तारपूर्वक विचार किया गया। इस आधार पर ही अब आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। रविवार को धरने पर समर्थन देने के लिये हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ, सर्व कर्मचारी महासंघ, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, हेमसा, पुरानी पेंशन बहाली संघ व अन्य संगठनों पहुंचे। इस अवसर पर अनिल मोर, राजेश, किरण कुमार, रोहतास, जयभगवान, सुभाष, नीरज, सरोज बाला, मनोज, प्रवीण, पिंकी देवी, आदि जिला के सभी पीटीआई और डीपीई उपस्थित रहे।